हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Delhi News: कालका जी में बड़ा हादसा, बारिश के दौरान गिरा पेड़, बाइक सवार 1 की मौत, 1 घायल

---विज्ञापन---

दिल्ली में लगातार हो रही भीषण बारिश अब लोगों की मौत की वजह बनने लगी है। गुरुवार को बारिश के बीच कालका जी क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। पानी की वजह से एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। इसमें कार और बाइक दब गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। पुलिस ने जेसीबी से पेड़ हटवाने का काम शुरू कर दिया है।

पेड़ की विशालता के आगे लाचार दिखे लोग

घटना में जैसे ही पेड़ बाइक के ऊपर गिरा, तो तुरंत को लोग नहीं समझ पाए। कुछ ही सेकंड बाद लोग बाइक सवार को बचाने दौड़े, कई लोग जमा हो गए, लोगों ने पेड़ हटाने के खूब प्रयास किया। लेकिन पेड़ की विशालता के आगे सभी की मदद की बेकार हो गई और बाइक चालक जिंदगी की दौड़ हार गया।

कई प्रयासों के बाद भी नहीं निकल पाई लड़की

कालका जी में पेड़ गिरने के बाद घटना के कई विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एक विडियो में दिखा कि बाइक पर पीछे एक लड़क बैठी थी। पेड़ सीधे बाइक चालक पर गिरा। पीछे बैठी लड़की महज कुछ इंच से बच गई। लेकिन वह बाइक में इस कदर फंस गई कि निकलने के लिए काफी संघर्ष करती दिख रही है। विडियो में लोग बाइक हटाने का प्रयास करते दिख रहे हैं लेकिन कोई बाइक हिला भी नहीं पा रहा।

---विज्ञापन---

आरके पुरम में भी गिरा पेड़

दिल्ली आरके पुरम के सेक्टर 9 में भी एक पेड़ गिरा। इससे सड़क पर जाम लग गई। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Sponsored Links by Taboola