दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रहीं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने आपातकालीन सेवाओं का भी जायजा लिया और वहां मौजूद तीमारदारों से उनकी समस्याएं सुनीं। यहां उन्होंने पेशेंट एडमिशन रजिस्टर को देखकर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
भर्ती मरीजों से की बातचीत
इसके अलावा उन्होंने अस्पताल के वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से भी बातचीत की और उनके इलाज की जानकारी ली। अस्पताल के डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल में कोई कमी न आए और हर नागरिक को समुचित चिकित्सा सुविधा मिले। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘दिल्ली सरकार का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। इसलिए मैं कभी भी किसी भी अस्पताल का निरीक्षण कर सकता हूं ताकि व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।’
‘मरीजों के प्रति सहानुभूति और पेशेवर रवैया अपनाएं’
उन्होंने अस्पताल प्रशासन और स्टाफ को संबोधित करते हुए जोर दिया कि मरीजों के प्रति सहानुभूति और पेशेवर रवैया अपनाया जाए, ताकि अस्पताल में सकारात्मक माहौल बना रहे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों के साथ खड़ी है और किसी भी प्रकार की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को ये भी निर्देश दिए कि आपातकालीन सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं में सुधार किया जाए ताकि मरीजों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
‘स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें’
औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री पंकज सिंह ने कहा, ‘स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को और मजबूत किया जाए, इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को अनावश्यक रूप से अन्य अस्पतालों में रेफर ना किया जाए। इसके लिए दवाओं की उपलब्धता और मेडिकल सेवाओं में सुधार किया जाए ताकि मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके।’ इसके अलावा उन्होंने अस्पताल परिसर की स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया।
‘दिल्लीवासियों से किए गए वादे 100 दिनों के भीतर पूरा करेंगे’
पकंज सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को किफायती, सुगम और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिल्लीवासियों से किए गए वादे को हम 100 दिनों के भीतर पूरा करते नजर आएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अस्पतालों की कमियों को दूर करने और स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि दिल्ली के नागरिकों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सके। बता दें कि पिछले सप्ताह भी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल, रोहिणी का औचक निरीक्षण कर वहां की चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की थी।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
12 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
12 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
17 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
21 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines