हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में अंबेडकर जयंती पर मैराथन का आयोजन, कहां-कहां रहेगी छुट्टी, जारी हुआ नोटिफिकेशन

दिल्ली सरकार द्वारा अंबेडकर जयंती को लेकर एक घोषणा की गई है। दिल्ली सरकार द्वारा इस मौके पर मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली में अंबेडकर जयंती को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। हाल ही में दिल्ली की भाजपा सरकार की तरफ से अंबेडकर जयंती के मौके पर सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई थी। वहीं, अब दिल्ली सरकार द्वारा अंबेडकर जयंती को लेकर एक घोषणा की गई है। दरअसल, दिल्ली में बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के मौके पर एक बड़े मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगी, इस दौड़ की शुरुआत 14 अप्रैल को सुबह 7 बजे होगी। इसके लिए दिल्ली विधानसभा के गेट पर सीएम रेखा गुप्ता पहुंचेंगी।

अंबेडकर जयंती पर यहां रहेगी छुट्टी

बता दें कि सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक नोटिफिकेशन जारी कर 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया था। अपने नोटिफिकेशन में वीके सक्सेना ने बताया कि डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी दफ्तर, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और स्वायत्त निकायों में छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bihar: कटिहार में क्यों हो रहा प्रदर्शन? तख्तियां लेकर सड़कों पर बैठा मुस्लिम समुदाय

यूपी में भी होगी मैराथन

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में भी अंबेडकर जयंती के मौके पर राज्य सरकार द्वारा मैराथन आयोजित किया जा रहा है। इस मैराथन का आयोजन 13 अप्रैल को लखनऊ में बीजेपी संगठन द्वारा किया जा रहा है। इस मैराथन की थीम ‘एक भारत समरस भारत’ रखी गई है। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम से 1090 चौराहे तक यह मैराथन आयोजित किया जाएगा। सीएम योगी ने तो इस मैराथन की जर्सी को लॉन्च भी कर दिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola