दिवाली के मौके पर दिल्ली सरकार का लाखों श्रमिकों को बड़ा तोहफा, बढ़ाई न्यूनतम सैलरी, एक अक्टूबर से लागू नई दरें

Delhi News: दिल्ली सरकार के अनुसार, कुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी ₹312 से बढ़ाकर ₹21,215 कर दी गई है, अर्ध-कुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी ₹286 से बढ़ाकर ₹19,279 की गई है।

दिवाली के मौके पर दिल्ली सरकार का लाखों श्रमिकों को बड़ा तोहफा, बढ़ाई न्यूनतम सैलरी, एक अक्टूबर से लागू नई दरें

Delhi govt big gift to lakhs of workers on Diwali hikes minimum wage: दिवाली के मौके पर दिल्ली सरकार ने लाखों श्रमिकों और कर्मचरियों को बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली सरकार में श्रम मंत्री राजकुमार आनंद ने कुशल, अर्धकुशल और अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन बढ़ाने का आदेश पारित किया है। यानी अब सभी श्रमिकों को वर्तमान में मिल रहे वेतन से ज्यादा सैलरी दी जाएगी। बता दें कि इसका फायदा लिपिक और सुपरवाइजर वर्ग के कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसके अलावा इसमें गैरमैट्रिक, मैट्रिक और ग्रैजुएट कर्मचारी भी शामिल हैं। वेतन की नई दरें एक अक्टूबर से मान्य होंगी।

विज्ञापन

इसके साथ ही श्रम मंत्री ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के महंगाई भत्ते पर रोक नहीं लगाई जा सकती है। साथ ही कहा कि जिन्हें न्यूनतम मजदूरी मिलती है, दिल्ली सरकार ने महंगाई भत्ता जोड़कर नया न्यूनतम वेतन की घोषणा की है।

विज्ञापन

जानें किसका कितना बढ़ा न्यूनतम वेतन

दिल्ली सरकार के अनुसार, कुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी में ₹312 से बढ़ोतरी हुई है। इनकी अब नई सैलरी ₹21,215  होगी। अर्ध-कुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी ₹286 बढ़ाई गई है। नई सैलरी ₹19,279 होगी। इसके अलावा अकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी ₹17,234 से बढ़ाकर ₹17,494 की गई है। अब दिल्ली में अकुशल श्रमिक की प्रतिदिन की मजदूरी ₹ 673, अर्ध-कुशल के लिए ₹ 742 और कुशल श्रमिक के लिए ₹ 816 है।

दिल्ली में देश के अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा न्यूनतम वेतन

श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि दिल्ली में श्रमिकों का न्यूनतम वेतन देश में सबसे ज्यादा है। दिल्ली सरकार के इस फैसले से सभी अनुसूचित रोजगार श्रेणियों में अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और अन्य श्रमिकों को लाभ होगा। असंगठित क्षेत्र में न्यूनतम वेतन पर काम करने वाले लोगों को भी महंगाई भत्ते का लाभ मिलना चाहिए, जो आमतौर पर राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिया जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ