Student Beaten Up: स्कूल में हिंदी की किताब नहीं लाने पर सरकारी स्कूल के टीचर ने कक्षा 6 के एक छात्र की जमकर पिटाई कर दी। मामले की जानकारी और शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी स्कूल टीचर सादुल हसन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र को स्कूल टीचर ने इतनी बुरी तरह पीटा कि उसे सीधे अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत बिगड़ती बताई जा रही है। छात्र का गुरु तेग बहादुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पीड़ित छात्र के पिता ने दी ये जानकारी
मुस्तफाबाद निवासी पीड़ित छात्र के पिता मोहम्मद रमजानी ने कहा कि उनके 11 साल के बेटे अरबाज की स्कूल टीचर ने पिटाई की थी। 6 अगस्त को उनके बेटे की हालत खराब होने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।
शिकायत के अनुसार, आरोपी शिक्षक ने हिंदी की किताब के बारे में पूछा था। छात्र ने जब किताब नहीं लाने और भूल जाने की बात कही, तो स्कूल टीचर ने उसकी पिटाई कर दी। छात्र के पिता ने कहा कि टीचर ने मेरे बेटे को थप्पड़ मारा और उसकी गर्दन भी दबा दी।
बयान देने की हालत में नहीं है पीड़ित छात्र
पिता ने कहा कि अरबाज बयान देने की हालत में भी नहीं है, इसलिए उसके बेटे की पिटाई करने वाले आरोपी टीचर सादुल हसन के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। अरबाज के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच पड़ताल में जुट गई।
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
13 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines