Delhi News: दिल्ली सरकार ने राजधानी में विकास को लेकर लगातार काम कर रही है। अब राजधानी की सड़कों की मरम्मत का प्लान तैयार किया है। दरअसल, दिल्ली सरकार केंद्रीय सड़क निधि से लोक निर्माण विभाग (PWD) के तहत आने वाले 415 किलोमीटर सड़कों को पुननिर्माण करेगी। इस पर करीब 950 करोड़ रुपये खर्चे किए जाएंगे। दिल्ली सरकार ने पैसों की सहायता के लिए ये प्रस्ताव केंद्र में भेजा है। अगर केंद्र सरकार इस प्रस्ताव को पास कर देती है तो जल्द ही काम शुरू कर दिया है। इन सड़कों के पुनर्निर्माण से लोगों को जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
इन सड़कों की बदलेगी सूरत, जाम होगा खत्म
जानकारी के मुताबिक, रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, मथुरा रोड, नजफगढ़ रोड, मथुरा रोड, महिलापालपुर-गुरुग्राम रोड, महरौली बदरपुर रोड और विकास मार्ग सहित प्रमुख सड़कों की मरम्मत की जाएगी। PWD मंत्री प्रवेश वर्मा के अनुसार, राजधानी की 415 किलोमीटर सड़कों को चिन्हित कर लिया गया है। मंत्री का दावा है कि इसमें कई सड़कें पिछले करीब 7 से 8 वर्षों से जर्जल हालत में हैं। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इनकी वजह से इस रूट पर पीक आवर में जाम लग जाता है। बारिश में हालात और खराब हो जाते हैं। सड़कों की मरम्मत को लेकर केंद्र सरकार को सहायता के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है।
मंत्री का दावा अब 150 किलोमीटर सड़कों की कराई मरम्मत
PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का दावा है कि फरवरी 2025 में सरकार बनने के बाद अब तक करीब 150 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत कराई जा चुकी है। 100 किलोमीटर सड़क पर मरम्म्त काम किया जा रहा है। इसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में सरकार करीब 500 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत कराने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
अब तक सड़कों के 3400 गड्ढे भरे
मंत्री प्रवेश वर्मा का कहना है कि 23 जून को सरकार ने सड़कों के गड्ढे भरने का अभियान शुरू किया था। अब तक 3400 गड्ढों को भरा जा चुका है। काम अभी भी जारी है। सभी सड़कों पर विभाग की टीम घूम-घूम कर काम देख रही है। दिल्ली के नागरिक विभाग की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए सड़क से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इन शिकायतों पर तुंरत एक्शन लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
12 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
17 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
19 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines