Delhi Government On Crackers Ban, नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में राज्य की अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने पटाखों के भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, सर्दियों के मौसम में दिल्ली में वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए हर साल प्रदेश की सरकार पटाखों को बैन करने का फैसला लेती है। लोगों को हर साल राहत की उम्मीद होती है और हर साल सरकार की पाबंदी की वजह से यह नाउम्मीदी में तब्दील हो जाती है। अब फिर केजरीवाल सरकार ने इस मसले पर बड़ा फैसला लिया है।
-
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा-सरकार ने दिल्ली पुलिस को लोगों को अनुमति नहीं देने के लिए निर्देश कर दिया जारी
-
उपराज्यपाल की स्वीकृति के बाद तुरंत जारी होगा नोटिफिकेशन, नए साल तक रहेगा जारी
बता दें कि हर साल दिवाली के बाद वायु प्रदूषण बढ़ जाने की वजह से राजधानी दिल्ली धुंध की चादर में लिपट जाती है। लोगों को सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। इस बार फिर दशहरा और फिर दिवाली के करीब आ जाने से एक बार फिर चिंता बढ़ने वाली है और इस पर नियंत्रण की दिशा में कदम उठाते हुए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने सोमवार को दिल्ली की सीमा में पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और फोड़ने पर प्रतिबंध को जारी रखने का ऐलान किया है।
<
>
इस बारे में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार ने दिल्ली पुलिस को लोगों को पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री (ऑनलाइन बिक्री सहित) और फोड़ने के लिए अनुमति नहीं देने के निर्देश जारी किए हैं। पर्यावरण विभाग की तरफ से इस निर्देश संबंधी फाइल मुख्यमंत्री को भेज दी गई है। उनकी मंजूरी के बाद एलजी के पास भी इस फाइल को भेजा जाएगा और उनकी मंजूरी मिलते ही नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा, नए साल तक जारी रहेगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
36 mins agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
4 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
7 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
8 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
10 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
11 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines