दिल्ली की जनता अब आसानी से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अपनी शिकायत कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इसकी शुरुआत कर दी। बुधवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में उत्तरी दिल्ली की जन सुझाव पेटियां खोली हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ”मैंने यहां 3-4 बॉक्स खोले हैं, मैं सभी शिकायतों को पढूंगी, मुझे लगता है कि राज्य की सीएम का दिल्ली की जनता से सीधा संवाद होना जरूरी है। उनकी शिकायतों पर प्रशासन कार्रवाई करेगा, इससे प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार आएगा और लोगों की समस्याओं का संज्ञान लिया जाएगा।” वहीं बताया जा रहा है कि दिल्ली के डीएम, एसडीएम और दूसरे सरकारी ऑफिसों में शिकायती बॉक्स लगाए गए हैं।
दिल्लीवालों की सुनेंगे मन की बात
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि सीएम बोलीं यह जनता से संवाद स्थापित करना का बेहतरीन तरीका है। सीएम ने कहा कि शिकायती बॉक्स को दिल्ली भर के डीएम, एसडीएम और रजिस्ट्रार कार्यालय में लगाया गया है। उन्होंने कहा, ”मैं सभी शिकायतों को पढ़ने वाली हूं जनता से सीधा संवाद करने का ये तरीका कारगार साबित होगा। इससे जनता की परेशानियों का भी जल्द से जल्द समाधान हो सकेगा।” उन्होंने आगे कहा कि जो दिल्लीवाले अपने मन की बात कहना चाहते हैं, वो सीधे मुझ तक पहुंचे। उनकी शिकायतों पर सरकार और प्रशासन कार्रवाई करेगी।
सचिवालय पहुंची 42 शिकायती बॉक्स
दिल्ली सचिवालय में बुधवार को 42 शिकायती बॉक्स पहुंचे। इनमें से कुछ बॉक्स से खुद मुख्यमंत्री ने कुछ शिकायती पत्रों को निकालकर पढ़ा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को सचिवालय में पहुंची शिकायती बॉक्स में धीरे-धीरे पत्रों को निकालकर पढ़ा जाएगा। इसके बाद समस्या का समाधान किया जाएगा।
संबंधित खबरें
ट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
33 mins agoदिल्ली में रविवार रात इस महीने की अब तक की सबसे ठंडी रात
2 hrs agoदोस्त की पत्नी से शादी करने के लिए रची मर्डर की साजिश, 2 लाख की दी सुपारी
4 hrs ago'न डरेंगे, न पीछे हटेंगे', अभिजीत दीपके बोले- कानूनी लड़ाई के लिए तैयार
22 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 19 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
1 day agoदिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
1 day agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
2 days ago24 घंटे में 65 से बढ़कर 216 हुआ दिल्ली का AQI, सर्दी से पहले बढ़ा प्रदूषण
2 days agoदिल्ली के आनंद पर्वत में DTC बस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, कई घायल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines