Delhi Ministers Inspect Roads & Hospitals: दिल्ली की नई सरकार कामकाज संभालने के बाद से ही एक्शन में है। शुक्रवार को सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व सीएम के निजी स्टाफ को हटा दिया था। वहीं अधिकारियों को उनके विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया था। जबकि आज सीएम महिला सम्मान योजना को लेकर बड़ी बैठक करने जा रही है। सरकारी सूत्रों की मानें बीजेपी जल्द से जल्द चुनावी वादों को अमलीजामा पहनाना चाहती है।
इस बीच विधानसभा का सत्र भी बुला लिया गया है। 24 फरवरी को प्रोटेम स्पीकर का चुनाव होगा, उसके बाद सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। खबर है कि सीएम ने सभी मंत्रियों को अपने-अपने विभागों की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। जनता को परेशान करने वाली सभी चीजों पर तुरंत एक्शन लेने का आदेश है। ऐसे में आज दिल्ली सरकार के मंत्री फील्ड में उतरेंगे।
ये भी पढ़ेंः Rekha Gupta शुरू से धाकड़…दिल्ली CM को एक्शन में देख क्या बोले दौलत राम कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर
आशीष सूद और प्रवेश वर्मा करेंगे दौरा
दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद कूड़े के ढेर के पास पहुंचे। जहां पर बड़ी-बड़ी जेसीबी कूड़ा उठाने का काम कर रही थी। उन्होंने एमसीडी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जनता को सड़कें साफ मिलनी चाहिए। वहीं हर स्पाॅट की निगरानी होगी। इस दौरान मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सिर्फ भ्रम फैलाया है। कोई पावर कट नहीं हुआ है। बहुत जल्द समर एक्शन प्लान सामने होगा। आने वाले दिनों में आप को झूठ बोलने का मौका भी नहीं देंगे।
उधर दिल्ली के स्वास्थ्य और परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह आज हाॅस्पिटल का दौरा करेंगे। वे आज सुबह राव तुलाराम हाॅस्पिटल का दौरा करेंगे। वहीं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा दिल्ली की सड़कों का निरीक्षण करेंगे। बता दें कि दिल्ली की सभी मुख्य सड़कें टूट चुकी हैं। वहीं कई जगहों पर गहरे गड्ढे भी हैं। इस कारण रोज दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। वहीं उद्योग और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा आज अमृतसर के दौरे पर हैं। वे यहां पर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे।
ये भी पढ़ेंः दिल्लीवासियों को 500 रुपये में सालाना 10 सिलेंडर, 2 मिलेंगे मुफ्त, जल्द हो सकता है ऐलान
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
6 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
11 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
13 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
22 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
23 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines