दिल्ली में 50% कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, प्राइवेट दफ्तरों पर भी होगा लागू

Delhi Pollution: दिल्ली में 50% कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य किया गया है. राजधानी में लगातार AQI बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से दिल्ली सरकार ने ये कदम उठाया है.

Delhi pollution

Credit: Social Media

विज्ञापन

लगातार बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली सरकार ने अहम कदम उठाया है. दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने ये एलान किया है कि सभी प्रतिष्ठानों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम करना अनिवार्य होगा, फिर चाहे वो सरकारी हो या प्राइवेट. सरकार ने ये चेतावनी दी है कि गाइडलाइंस का पालन ना करने पर भारी जुर्माना देना होगा. अस्पताल, जेल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, जंगल, जलबोर्ड जैसी सेवाओं पर ये लागू नहीं होगा.

बढ़ते AQI को लेकर गाइडलाइंस जारी

दिल्ली सरकार के लेबर डिपार्टमेंट ने कई अहम फैसले लिए हैं. जिसके मुताबिक बिल्डिंग बनाने वाले मजदूरों को 16 दिन के लिए 10 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. दिल्ली सरकार ये भी सुनिश्चित करेगी कि उन्हें किसी तरह का आर्थिक नुकसान ना हो. सभी वैरिफाइड मजदूरों के खाते में डायरेक्ट पैसे भेजे जाएंगे.

विज्ञापन

दिल्ली में ग्रैप-4 लागू

दिल्ली में खराब होते हवा के स्तर को लेकर ग्रैप-4 लागू है. सरकार ने इसलिए गाइडलाइंस जारी की है ताकि सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही कुछ कम हो सके और राजधानी को जहरीली हवा से थोड़ी राहत मिल सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ