हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दशहरा, रामलीला और दुर्गा पूजा के लिए दिल्ली सरकार ने जारी की गाइडलाइन, अब इतने बजे तक बजा पाएंगे लाउडस्पीकर

विज्ञापन

Delhi government issued guidelines for Dussehra, Ramlila and Durga Puja: दिल्ली सरकार ने दिल्ली में दशहरा, रामलीला और दुर्गा पूजा में इस्तेमाल होने वाले लाउडस्पीकर को लेकर गाइडलाइन जारी की है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने इस दौरान बजने वाले लाउडस्पीकर का समय बढ़ा दिया है। दरअसल, सरकार ने लाउडस्पीकर के समय को रात 10 बजे से बढ़ाकर रात 12 तक कर दिया है। इसके अलावा सरकार कुछ एडवाइजरी जारी की है कि इस दौरान आवासीय क्षेत्रों में साउंड का उल्लंघन ना हो। जिससे लोगों को परेशानी हो।

रामलीला कमेटी के सदस्यों ने सीएम केजरीवाल से की थी मांग

लव कुश रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। रामलीला आयोजनकर्ताओं ने सीएम केजरीवाल से कहा था कि दशहरा के त्योहार के समय लाउडस्पीकर को बजाने का समय रात 10 बजे से बढ़ाकर 12 बजे तक मंजूर कर दिया जाए। इस पर दिल्ली सरकार ने मंजूरी देते हुए 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक रामलीला, दुर्गापूजा और दशहरा के लिए लाउडस्पीकर बजाने का समय रात 10 बजे से बढ़ाकर रात 12 बजे करने फैसला किया।

दिल्ली पुलिस से अभी मंजूरी लेना बाकी

दशहरा के त्योहार पर रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति दिल्ली सरकार ने दे दी है। हालांकि, इस संबंध में दिल्ली पुलिस से भी मंजूरी मिलना बाकी है। मुख्यमंत्री ऑफिस की ओर से यह अधिसूचना भी जारी की गई है रामलीला आयोजकों को पुलिस से भी अनुमित लेनी होगी और गारंटी देनी होगी कि लाउडस्पीकर के उपयोग से आवासीय क्षेत्रों में साउंड नियमों का उल्लंघन नहीं होगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola