नई दिल्ली: दिल्ली की जनता को सांस लेने लायक स्वच्छ वातावरण मुहैया कराने की दिशा में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। इसमें तेजी लाने के उद्देश्य से सोमवार को पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कंस्ट्रक्शन में लगी विभिन्न सरकारी और निजी एजेंसियों के 200 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने इस बैठक में मंथन के बाद धूल प्रदूषण रोकने के लिए सरकार की तरफ से जारी 14 सूत्रीय दिशा-निर्देशों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा बताया कि सरकार आने वाले सर्दी के मौसम में भी प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 15 अहम बिंदुओं को ध्यान में रखकर एक्शन प्लान तैयार कर रही है।
-
दिल्ली सचिवालय में हुई सरकारी और प्राइवेट निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक में दिए गए साइट पर काम कर रहे कर्मचारियों को ट्रेनिंग देना अनिवार्य करने के निर्देश
बैठक में विभिन्न निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों को धूल प्रदूषण रोकने के लिए सरकार की तरफ से जारी 14 सूत्रीय दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मंत्री गोपाल राय ने कहा कि मानदंडों का पालन नहीं करने वाली एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी और प्राईवेट निर्माण एजेंसी को गाइडलाइन के संदर्भ में कंस्ट्रक्शन कर्मचारियों को साइट पर ही ट्रेनिंग देना अनिवार्य है। ट्रेनिंग सामग्री डीपीसीसी द्वारा एजेंसी को उपलब्ध कराई जाएगी। 5 हजार वर्ग मीटर वाली कंस्ट्रक्शन साइट पर संबंधित एजेंसी को एंटी स्मॉग गन लगाना सुनिश्चित करना ही होगा। उधर इस बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों से सुझाव भी मांगे गए। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि प्रदूषण का मुद्दा हमारी और हमारे बच्चों की जिंदगी से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। इससे निपटने के लिए हम सभी को अपने हिस्से की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभानी पड़ेगी।
कंस्ट्रक्शन एजेंसियों को रखना होगा इन 14 बातों का ध्यान
- कंस्ट्रक्शन साइट के चारों तरफ टिन की प्रॉपर ऊंचाई वाली दीवार का निर्माण संबंधित एजेंसी को करना होगा।
- 5 हजार वर्ग मीटर या उससे ज्यादा रकबे के कंस्ट्रक्शन वाली साइट पर एंटी स्मोग गन हर हाल में लगानी होगी।
- कंस्ट्रक्शन हो चाहे फिर डेमोलिशन, दोनों ही स्थिति में काम पूरा हो जाने के बाद उस साइट को तिरपाल या ग्रीन नेट से ढकना जरूरी है।
- साइट तक सामान लाने-ले जाने वाली गाड़ियों को पूरी तरह से कवर करना भी जरूरी है, ताकि इससे रास्ते में कहीं दुविधा पैदा न हो। साथ ही इन वाहनों की साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।
- कंस्ट्रक्शन मैटीरियल और डेमोलिशन वेस्ट को सिर्फ अलॉट की गई जगह के अंदर ही संग्रहीत करना होगा। सड़क के किनारे किसी भी सूरत में इसके ढेर नजर नहीं आने चाहिए।
- देखने में आया है बहुत सी जगह मिट्टी या बालू को बिना ढके ही छोड़ दिया जाता है। ऐसा कतई नहीं होना चाहिए।
- किसी भी निर्माण कार्य के दौरान पत्थरों की कटाई खुले में नहीं होगी। ऐसा किया गया ताे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- किसी भी कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन साइट पर पानी का लगातार छिड़काव करना ही होगा, जिससे कि धूल से बचा जा सके।
- 20 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा एरिया वाली कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन साइट पर पक्की सड़क या ब्लैक डॉक्स बनाना भी अनिवार्य है।
- कंस्ट्रक्शन मैटीरियल और डेमोलिशन वेस्ट का उसी जगह या दूसरी जो भी साइट मार्क की गई हो, पर निस्तारण करके उसका प्रॉपर रिकार्ड मेनटेन किया जाए।
- साइट पर लोडिंग या अनलोडिंग में लगे कर्मचारियों को संबंधित एजेंसी की तरफ से डस्ट मास्क हर हाल में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
- कंस्ट्रक्शन या डेमोलिशन में लगे कर्मचारियों को उपयुक्त मेडिकल फैसिलिटी जरूरी उपलब्ध कराई जाए।
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
2 hrs agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
5 hrs agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
7 hrs agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
8 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
11 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
1 day agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
1 day agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines