दिल्ली सरकार की कैबिनेट की बैठक आज यानी मंगलवार को होने वाली है। कैबिनेट की यह बैठक आज 12 बजे दिल्ली सचिवालय में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई अहम फैसले होने की संभावना जताई जा रही है। जिसमें MRI मशीनों की कमी को दूर करने के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर मशीनें लगाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा भी की जा सकती है। इसके अलावा, OPD मैनेजमेंट को लेकर भी कोई बड़ा फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है। जानिए आज की मीटिंग में और क्या बड़े फैसले हो सकते हैं?
क्या फैसले संभव?
सूत्रों के अनुसार, इस मीटिंग में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा, दिल्ली के सभी बड़े अस्पतालों में PPP मॉडल पर MRI जांच सुविधा शुरू करने को लेकर भी चर्चा संभव है। अभी एलएनजेपी जीबी पंत और जीटीबी अस्पताल में ही MRI जांच की सुविधा दी जा सकती है। इसके साथ ही OPD मैनेजमेंट को लेकर भी अहम फैसला हो सकता है। आपको बता दें कि फिलहाल दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में MRI मशीनों की बहुत कमी है, जिसकी वजह से मरीजों को निजी अस्पतालों में जांच करानी पड़ती है, जो बहुत महंगे होते हैं।
ये भी पढ़ें: DTC बसों में कब बंद होगी पिंक टिकट? जानें सभी अपडेट
OPD मैनेजमेंट पर फैसला
दिल्ली में ओपीडी मैनेजमेंट के लिए प्राइवेट एजेंसियों को हायर किया जाता है, लेकिन पिछली सरकार में इसे लेकर विवाद देखने को मिला। इसके चलते मौजूदा सरकार ने अब OPD मैनेजमेंट में PSU कंपनियों को लाने का प्रस्ताव भी दिया है। सूत्रों के मुताबिक, आज इस प्रस्ताव पर भी कैबिनेट मीटिंग में बात की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार का इसको लेकर कहना है कि इन कंपनियों के आने से OPD मैनेजमेंट में सुधार किया जा सकेगा। साथ ही इससे ओपीडी में लगने वाली लंबी लाइनें भी खत्म होंगी।
ये भी पढ़ें: गृह मंत्री की दिल्लीवासियों से अपील, कोई पाकिस्तानी दिखे तो तुरंत पुलिस को करें फोन
संबंधित खबरें
LIVE: CJP प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, SC में मेट्रो बंद पर सुनवाई
1 hr agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
9 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
9 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
11 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
12 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
15 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
15 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
15 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines