Air Pollution: दिल्ली में जारी वायु प्रदूषण को लेकर राज्य सरकार का एक और बड़ा फैसला सामने आया है। वायु प्रदूषण को लेकर अगले आदेश तक प्राइमरी स्कूलों को बंद करने के फैसले के कुछ घंटे बाद दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि 50 प्रतिशत सरकारी कर्मचारी घर से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में ट्रकों का प्रवेश आवश्यक सेवाओं को ले जाने वालों के अलावा पहले से ही प्रतिबंधित है।
बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार भी राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों के लिए सम-विषम यातायात व्यवस्था को वापस लाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि हम प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं। इस बीच, हम स्थिति में सुधार होने तक कल से दिल्ली के सभी प्राथमिक स्कूलों को बंद कर रहे हैं।
केजरीवाल बोले- हम तत्काल उपाय करेंगे
दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आज एक कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मैंने सुबह देखा कि दिल्ली भाजपा नेता आदेश कुमार गुप्ता प्रदूषण से पड़ने वाले असर को लेकर चिंता कर रहे थे। वे अपने पोते के बारे में बात कर रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनका पोता भी मेरे पोते की तरह है। हम तत्काल उपाय करेंगे। उन्होंने कहा, “हम कोशिश करेंगे कि किसी भी बच्चे को किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।”
पंजाब में पराली जलाने की जवाबदेही लेते हैं: अरविंद केजरीवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ प्रेसवार्ता को संबोधित करने के दौरान आप प्रमुख केजरीवाल ने कहा कि हम पंजाब में पराली जलाने के लिए जवाबदेही लेते हैं। लेकिन हम यह भी चाहते हैं कि केंद्र आगे आए और मदद करे। इस बीचराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की है।
अभी पढ़ें – Gujarat Election 2022: आम आदमी पार्टी ने इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया
NHRC ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण के मुद्दे को लेकर अब तक की गई विभिन्न कार्रवाइयों से संतुष्ट नहीं है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के मुख्य सचिवों को इस संबंध में विस्तृत चर्चा के लिए 10 नवंबर, 2022 को व्यक्तिगत रूप से या हाइब्रिड मोड पर उपस्थित होने के लिए कहा है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
34 mins agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
12 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
13 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
16 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
19 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
19 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
20 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
1 day agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
1 day agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines