Delhi Goli Maaro Slogan: पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई में मुहर्रम जुलूस में भीड़ की पुलिस के साथ झड़प के एक दिन बाद भी इलाके में तनाव बना रहा। एक दक्षिणपंथी समूह के सदस्यों ने नांगलोई पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भीड़ ने जमकर नारेबाजी की और कथित दंगाइयों की गिरफ्तारी की मांग की।
दक्षिणपंथी समूह के लोगों का प्रदर्शन लगभग आधे घंटे तक चला और क्षेत्र में ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो **** को’ और जय श्री राम के नारे गूंजते रहे। इस दौरान कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद थे।
मुहर्रम जुलूस के दौरान दिल्ली में हुई थीं झड़पें
शनिवार शाम दिल्ली के नांगलोई इलाके में मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। झड़पों के बाद, पुलिस ने अनियंत्रित भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया था। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र सिंह के अनुसार, झड़पें तब शुरू हुई जब कुछ ताजिया जुलूस आयोजकों ने अपने जुलूस को पहले तय किए गए मार्ग से हटाने की कोशिश की।
डायवर्जन पर आपत्ति के बाद पुलिस कर्मियों पर पथराव किया गया। डीसीपी सिंह ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को तितर-बितर करने, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्के लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि पथराव से छह पुलिस कर्मियों समेत 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना के संबंध में रविवार को तीन मामले दर्ज किए हैं।
हरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और शनिवार को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित घटनाओं के वीडियो का विश्लेषण कर रही है। अपराधियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
9 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
12 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
14 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
15 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
18 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
18 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines