'चाकू-पत्थर से 40 बार वार', दिल्ली की युवती की हत्या CCTV में कैद; लोगों ने 'अनसुनी' की लड़की की चीख-पुकार, देखते रहे मर्डर

Delhi girl murder, man Stabbed 20 times, delhi crime, delhi girl stabbed, JJ Colony murder, shahbad crime

Delhi Girl Murder: दिल्ली के शाहबाद जेजे कॉलोनी में एक 16 साल की लड़की की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की के घर के बाहर ही वारदात को अंजाम दिया। कहा जा रहा है कि आरोपी ने लड़की पर चाकू और पत्थऱ से करीब 40 वार किए। लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लड़की की पहचान साक्षी जबकि आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है।

विज्ञापन

सीसीटीवी में रिकॉर्ड फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी ने चाकू और पत्थर से करीब 40 बार बच्ची पर वार किया। आरोपी ने वारदात को इतनी बेहरमी से अंजाम दिया कि एक बार चाकू लड़की के शरीर में फंस जाती है। इसके बाद आरोपी पास में पड़ा पत्थर उठाता है और फिर उससे लड़की पर वार करना शुरू कर देता है। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान आसपास कुछ लोग थे लेकिन किसी ने लड़की की चीख-पुकार नहीं सुनी और मर्डर होता देखते रहे। साथ ही आरोपी को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई।

विज्ञापन

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, आरोपी वे वारदात को अंजाम देकर घटनास्थल से फरार हो गया। उधर, मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की जा रही है। साथ ही उसे गिरफ्तार करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस बोली- दोनों रिलेशनशिप में थे, झगड़ा हुआ था

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साक्षी और साहिल रिलेशनशिप में थे। रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी को लेकर आरोपी साहिल ने साक्षी की बेरहमी से हत्या कर दी। आउटर नॉर्थ एडिशनल डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि आरोपी (साहिल) की उम्र 20 साल है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें गठित की गई हैं। हमारी जांच चल रही है। उसके माता-पिता इस मामले में सहयोग कर रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली की पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने कहा, “कल शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक हत्या का मामला सामने आया था। एक टीम का गठन किया गया है और जांच चल रही है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। हम जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

विज्ञापन

स्वाति मालीवाल बोलीं- इससे भयानक कुछ नहीं देखा

शाहबाद की घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी वारदात को जघन्य बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

स्वाति मालीवाल ने ये भी कहा कि एक 16 साल की लड़की को 40-50 बार चाकू मारा गया और फिर पत्थर से कई बार वार किया गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। यह सब सीसीटीवी में कैद हो गया है। कई लोगों ने इसे देखा लेकिन ध्यान नहीं दिया। दिल्ली महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहद असुरक्षित हो गई है। मैं केंद्र सरकार से केंद्रीय एचएम, दिल्ली एलजी, डीसीडब्ल्यू प्रमुख और दिल्ली सीएम के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाने की अपील करती हूं।

विज्ञापन

केजरीवाल बोले- ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण

शाहबाद की घटना को लेकर अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, क़ानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ