Live Gandhi Nagar Elections 2025 Updates: गांधी नगर से BJP के अरविंदर सिंह लवली जीते

Live Gandhi Nagar Assembly Elections 2025 Updates: दिल्ली की गांधी नगर विधानसभा सीट पर आज चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इस सीट पर पिछली बार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने कब्जा जमाया था। अब देखना है कि क्या इस बार नतीजे किसके हक में आएंगे।

Gandhi Nagar Assembly Elections 2025 Live Updates
विज्ञापन

Live Gandhi Nagar Assembly Elections 2025 Updates: आज शाम तक दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ जाएंगे। दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को कुल 70 सीटों पर वोटिंग की गई। इस चुनाव में गांधी नगर विधानसभा सीट काफी चर्चा में है। यह सीट दिल्ली के ईस्ट दिल्ली जिले में आती है। 2020 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अनिल बाजपेयी ने जीत हासिल की थी। 2020 में गांधी नगर में कुल 42.64 फीसदी वोट पड़े थे। इस बार गांधी नगर से बीजेपी ने अरविंदर सिंह लवली, काग्रेस ने कमल अरोड़ा को टिकट दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने इस बार भी इस सीट से नवीन चौधरी को उतारा है। अभी बीजेपी के अरविंदर सिंह लवली जीत गए हैं। वहीं, आप के नवीन चौधरी (दीपू) को हार मिली है।

गांधी नगर विधानसभा सीट के बारे में

गांधी नगर सीट दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक है। यह पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत हासिल की थी। इस दौरान BJP उम्मीदवार अनिल कुमार बाजपेयी ने 48,824 वोट मिले। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार नवीन चौधरी को 42,745 वोटों से हराया था। जबकि कांग्रेस की तरफ से अरविंदर सिंह लवली उम्मीदवार थे, जिनको 21,913 वोट मिले।

विज्ञापन
गांधी नगर सीट नाम पार्टी
जीत अरविंदर सिंह लवली BJP
हार नवीन चौधरी (दीपू) AAP

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव की बात करें तो इसमें आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की थी। AAP के अनिल कुमार बाजपेयी ने 50,946 वोटों के साथ बीजेपी के जितेंद्र को हराया था, जितेंद्र को 43,464 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र प्रकाश शर्मा को 16,228 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। 2020 में गांधी नगर में कुल 42.64 फीसदी वोट डाले गए थे। इसके अलावा गांधी नगर यमुना नदी के पार स्थित एक आवासीय इलाका है, जो गांधी नगर मार्केट के लिए भी जाना जाता है। इस मार्केट को एशिया के सबसे बड़े रेडीमेड कपड़ों और कपड़ा बाजार का गौरव हासिल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ