G-20 Summit: राजधानी दिल्ली में आगामी 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 सम्मेलन में एक पखवाड़े से भी कम का समय बचा है। दिल्ली पुलिस के साथ-साथ तमाम बड़ी एजेंसियां तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। इस बीच हर रोज सुरक्षा तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर भी जारी है। तैयारी की कड़ी में जी-20 के लिए दिल्ली पुलिस के 25 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों के अलावा, पैरामिलिट्री फ़ोर्स की कई कंपनियां और एयर के कमांडो बटालियन की तैनाती की जाएगी।
जी-20 देशों से आने वाले रास्ट्राध्यक्षों में से हर एक के लिए दिल्ली पुलिस के एक डीसीपी और एक ज्वाइंट कमिश्नर को नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए अब पुलिस महकमे में अपनी ही गाड़ियों की तलाश शुरू कर दी गई है। स्पेशल कमिश्नर ने एक आदेश जारी करते हुए अपने उन मातहत अधिकारियों को तुरंत महकमे की गाड़ियां लौटाने के लिए कहा है जो उनको अलॉट की गई थीं और वो फिलहाल कहीं और इस्तेमाल की जा रही हैं।
दरअसल, जी-20 के लिए पुलिस महकमे के पास गाड़ियों की कमी है। लिहाजा, अब महकमे ने अपने उन अधिकारियों को तलब किया है, जिनके पास पुलिस की गाड़ियां काफी समय से लगी हुई हैं। लिखित आदेश में कहा गया है कि जल्द से जल्द गाड़ियां वापस डिपार्टमेंट को भेजी जाएं। बेहद सख्त लहजे में यह भी कहा गया है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो ऐसी गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल देना बंद किया जाए। इसके लिए बाकायदा गाड़ियों की एक लिस्ट भी साथ में संलग्न की गई है।
यहां पर बता दें कि यह आदेश उन गाड़ियों के लिए है, जो जिस जिले या विभाग में अलॉट की गई थीं वहां न चलकर कहीं और इस्तेमाल की जा रही हैं। दरअसल, कई एसएचओ और एसीपी को पुलिस महकमे की तरफ से गाड़ियां अलॉट की जाती हैं। ऐसा लंबे समय से देखा गया है कि अधिकारियों का तबादला दूसरी जगह होने के बाद भी वो अपनी-अपनी गाड़ियों को नहीं छोड़ते हैं और वो उनके पर्सनल कामों में इस्तेमाल की जाती हैं। अब तक सब ऐसे ही चल रहा था, लेकिन अब बात जी-20 की आई तो महकमे में गाड़ियों की खोज शुरू हुई और यह सारी कवायद उसी का हिस्सा है।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
10 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
12 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
17 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines