---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

मातम में बदलीं खुशियां! कुछ महीने पहले हुई थी सगाई…रोलर कोस्टर ने कैसे ली युवती की जान?

प्रियंका, जो अपने मंगेतर के साथ दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में कापसहेड़ा के निकट फन एन फूड वाटर पार्क घूमने गई थी, यहां पर रोलर कोस्टर में खराबी आने की वजह से उसकी मौत हो गई। कुछ ही महीनों में दोनों शादी करने वाले थे।

---विज्ञापन---

फन पार्क में बड़े-बड़े झूलों की राइड का मजा लेने के लिए लोग परिवार संग जाते हैं। यहां पर कई बार जानलेवा हादसे भी हो जाते हैं। हाल ही में दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थित एक लोकप्रिय मनोरंजन पार्क में रोलर कोस्टर में खराबी आने की वजह से एक 24 साल की लड़की की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, इस लड़की की कुछ महीनों में शादी होने वाली थी। लड़की पार्क में अपने मंगेतर के साथ घूमने गई थी।

शादी से पहले मौत

24 वर्षीय प्रियंका ने अपनी जिंदगी को आजादी से जीने का फैसला किया, लेकिन वह नहीं जानती थी कि उनकी जिंदगी इतनी छोटी होगी। दरअसल, पार्क में रोलर कोस्टर में खराबी आने के बाद वह उससे नीचे गिर गई, जिसके बाद अस्पताल में प्रियंका की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका की कुछ महीने पहले ही सगाई हुई थी। वह अपने मंगेतर निखिल के साथ दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा के पास फन एन फूड वाटर पार्क घूमने आई थी। इस दौरान दोनों एक रोलर कोस्टर में राइड के लिए सवार हुए। प्रियंका का परिवार चाणक्यपुरी और निखिल नजफगढ़ में रहता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: PMJAY: दिल्ली वाले तैयार रहें… इस दिन मिलेंगे आयुष्मान योजना के कार्ड, कई बीमारियों समेत कैंसर का फ्री इलाज

फरवरी 2026 को होनी थी शादी

प्रियंका की सगाई जनवरी 2023 में हुई थी, वहीं शादी की तारीख फरवरी 2026 के लिए तय की गई थी। प्रियंका नोएडा में एक निजी टेलीकॉम कंपनी में सेल्स मैनेजर के तौर पर काम करती थी। प्रियंका ने अपने माता-पिता से कहा था कि वह निखिल से शादी करने से पहले अपने परिवार की मदद करना चाहती है। प्रियंका अभी जल्दी शादी नहीं करना चाहती थी, जिसको उनके परिवार ने भी मान लिया था।

---विज्ञापन---

पुलिस ने की FIR दर्ज

रोलर कोस्टर का सपोर्टिंग स्टैंड टूट गया, जिसके चलते प्रियंका गिरी। पुलिस ने प्रियंका के शरीर पर लगी चोटों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिवार को सौंप दिया। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 289 (पशुओं या मशीनरी के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) और 106 (लापरवाही से हत्या न करने वाली गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

क्या वक्फ संशोधन बिल के पास होने से बिहार चुनाव पर पड़ेगा असर?

View Results


ये भी पढ़ें: राजधानी दिल्ली में दो युवकों की चाकू घोंपकर हत्या, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

---विज्ञापन---
First published on: Apr 06, 2025 12:27 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola