हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा जारी रहेगी, मंत्री का बड़ा ऐलान

Announcement About DTC Free Service: दिल्ली में आप पार्टी का पत्ता साफ होने और बीजेपी की सरकार के बनने के बाद राजधानी की महिलाओं के मन में सवाल था कि क्या फ्री बस सेवा चालू रहेगी या नहीं। अब परिवहन मंत्री ने इस बात का जवाब दे दिया है।

विज्ञापन
Announcement About DTC Free Service

Announcement About DTC Free Service: दिल्ली में केजरीवाल की सरकार में साल 2019 से फ्री DTC बस सर्विस चालू है, जिससे महिलाओं को लाभ मिलता आ रहा है। केजरीवाल सरकार का पत्ता साफ हो गया है। केंद्र में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार आ गई है और बीते दिन रेखा गुप्ता ने नए सीएम के रूप में शपथ भी ले ली है। इसी बीच परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने दिल्ली में फ्री बस सेवा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। वहीं नई बसों को लेकर भी सवाल खड़ा किया।

क्या महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा जारी रहेगी

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सरकार बन गई है और इसी बीच परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने दिल्ली की महिलाओं की फ्री बस सर्विस को लेकर हो रही टेंशन को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में फ्री बस सेवा जारी रहेगी। इस खबर से कहीं न कहीं उन महिलाओं की दुविधा तो दूर हो गई है जो हर रोज बस का सफर करती हैं।

यह भी पढ़ें: Ind-Pak मैच को लेकर IIT BABA की बड़ी भविष्यवाणी, महाकुंभ में वायरल हुआ ये शख्स

विज्ञापन

क्या बोले परिवहन मंत्री

परिवहन मंत्री ने कहा कि वो दिल्ली की समस्याओं को समझने के लिए जा रहे हैं। क्या दिल्ली के लिए जरूरी है वो ये देखेंगे और फिर उस पर काम भी करेंगे। उन्नति के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी और उस पर अच्छे से काम भी किया जाएगा। दिल्ली की जनता को बैटर सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने दिल्ली की जनता को भरोसा दिलाया कि राजधानी के विकास के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे।

आप पार्टी पर भी की बात

पंकज मिश्रा ने आप पार्टी को लेकर भी बात की और कहा कि वैसे तो वो उनके बारे में कुछ ज्यादा कहना नहीं चाहेंगे। लेकिन उस सरकरा ने दिल्ली की जनता को सिर्फ धोखा ही दिया है। पहले यमुना की सफाई पर सवाल उठाया और फिर कहा कि हमने वादा किया है और उसे पूरा भी करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कैबिनेट बैठक में सब प्रस्तावों पर बात हो गई है फिर चाहे वो फ्री बिजली हो या फिर बस सर्विस।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Rekha Gupta के CM बनते दिल्ली में ‘आतिशी’ पारी खत्म, Ex CM को अब क्या – क्या मिलेगा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola