Delhi Fraud Godman Vinod Kashyap Aka Baba Masani Story: खुद को भगवान कहता था और रेप करता था। तुम्हारे सारे कष्ट दूर कर दूंगा, कहकर महिलाओं को बहकाता था। उनकी आबरू लूटता था। विरोध करने पर ब्लैकमेल करना और पैसा वसूलना उसका काम था। वह खुद का एक यूट्यूब चैनल भी चलाता था। यह कहानी है दिल्ली के कथित दुष्कर्मी बाबा 39 वर्षीय विनोद कश्यप उर्फ बाबा मसानी की, जिन पर गाजियाबाद के लोनी में रहने वाली 3-4 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न करने और ब्लैकमेलिंग जैसे कई आरोप लगाए हैं। उत्तर द्वारका थाना पुलिस को 2 महिलाएं शिकायत देकर FIR दर्ज करा चुकी हैं। और महिलाएं भी सामने आईं हैं। पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया।
यह भी पढ़ें: लड़कियों के सिगरेट पीने से नाराज था यह बुजुर्ग, कैफे को किया आग के हवाले
प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया
मिली जानकारी के अनुसार, बाबा माता मसानी चौकी दरबार के नाम से अपना आश्रम चला रहा था। ककरौला मोड़ निवासी महिला ने पुलिस शिकायत देकर आपबीती सुनाई। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ बाबा मसानी के पास गई थी। उसके घर में काफी दिक्कत चल रही थी। बाबा ने उसे कष्ट काटने के बहाने अपने विश्वास में लिया। इसके बाद बाबा ने दीक्षा के नाम पर 5 लाख रुपये मांगे। महिला के अनुसार, उसने इतने पैसे देने से मना किया। इसके बाद वे लोग एक दिन फिर बाबा के पास गए तो बाबा ने उन्हें प्रसाद में नशीला पदार्थ खिला दिया। उसके साथ बाबा ने उससे रेप किया। अब वह पैसों के लिए ब्लैकमेल करने लगा है।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में गणेश प्रतिमा जुलूस पर पुलिस ने लगाया बैन, हिंसा के बाद लिया गया फैसला
महिलाओं को गहने बेचकर देने पड़े बाबा को पैसे
द्वारका के DSP हर्ष एम. वर्धन ने बाबा मसानी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। ACP द्वारका मदन लाल मीणा ने बताया कि बाबा की धमकी से परेशान होकर महिला ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसके बाद बाबा को अरेस्ट किया गया। पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर दुर्गेश ने मौके पर जाकर पीड़िता से संपर्क किया। वहीं जांच पड़ताल में पता चला है कि बाबा मुख्य रूप से गांवों में धार्मिक जुलूसों और कार्यक्रमों में शामिल होता है। वह अक्सर भाषण भी देता है। बांझपन से लेकर पारिवारिक और वैवाहिक विवादों तक के मुद्दों को सुलझाने का दावा करता है। महिलाओं ने बताया कि उन्हें अपने गहने बेचकर बाबा को पैसे देने पड़े।
यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड ने लिव इन पार्टनर की प्राइवेट पिक्चर्स की लीक, लोगों के कमेंट्स पढ़कर लेता था आनंद
यूट्यूब चैनल पर 900 वीडियो, 34 हजार सब्सक्राइबर
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बाबा ने उन्हें उनके अवैध संबंधों के बारे में परिजनों का बताने की धमकी देकर पैसे मांगे थे। वहीं पुलिस पूछताछ में बाबा ने बताया कि उसका एक YouTube चैनल है, जिस पर 900 से अधिक वीडियो अपलोड हैं। करीब 34.5K सब्सक्राइबर हैं और सवा करोड़ फॉलोअर्स हैं। ज्यादातर वीडियो में वह द्वारका में विभिन्न कार्यक्रमों में भजन कीर्तन करता नजर आ रहा है। एक वीडियो में बाबा कहता नजर आया कि मैं न तो कोई धार्मिक गुरु हूं और न ही उपदेशक हूं। मैं केवल एक शिष्य और भक्त हूं…जो अवसादग्रस्त लोगों की मदद करना चाहता है…अगर आप अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं या हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो आपको अवश्य दरबार में आना चाहिए…
यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War Zone से भारतीयों को निकालने के लिए Operation Ajay लॉन्च, जानें क्या बोले जयशंकर?
इस तरह शुरु हुआ स्वयंभू बाबा का सफर
विनोद कश्यप ने आध्यात्मिक बनकर द्वारका में अपने 2 मंजिला मकान में ‘दरबार’ लगाना शुरू किया था। कई साल पहले विनोद एक अस्पताल में काम करता था। 4-5 साल तक विनोद ने वहां काम किया और 25 हजार रुपये महीना लेता था। इसके बाद अचानक उसने नौकरी छोड़ दी और आश्रम खोलकर सेवा करने का फैसला लिया। वह दावा करने लगा कि वह लोगों की निजी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करने का दावा करने लगा। उसने लोगों को बताना शुरू कर दिया कि उसे भगवान का आशीर्वाद मिला है। इसके बाद उनके अनुयायी लगातार बढ़ते गए।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
8 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
12 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
22 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines