Delhi: आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने होली के दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा मनीष सिसोदिया की जेल में हत्या करा सकती है। उन्हें जेल भेजने के पीछे बड़ा षडयंत्र है।
उन्हें षडयंत्र के तहत ही तिहाड़ जेल नंबर एक में रखा गया है। जबकि ऐसे फर्स्ट ट्रायल वालों को इस जेल में नहीं रखा जाता। जेल नंबर एक में हिंसक और खतरनाक अपराधी बंद हैं।
जेल प्रशासन ने कहा- आशंका निराधार
आप प्रवक्ता के इन आरोपों पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने सफाई दी है। जेल प्रशासन ने कहा कि मनीष सिसोदिया को उनकी सुरक्षा के मद्देनजर अलग सेल सीजे-1 में रखा गया है। वे जिन कैदियों साथ हैं, उनमें कोई भी गैंगस्टर नहीं है। सभी अच्छा आचरण करने वाले अपराधी हैं।
उनकी सुरक्षा के लिए जेल नियमों के मुताबिक सभी इंतजाम किए गए हैं। उनके आवास के बारें में कोई भी आशंका निराधार है।
सिसोदिया पर क्या हैं आरोप
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया और आप के अन्य सदस्यों के खिलाफ सीबीआई का आरोप है कि उन्होंने रिश्वत के बदले कुछ व्यापारियों को शराब के लाइसेंस दिए। केस में ED ने हैदराबाद के शराब कारोबारी अरुण रामचंद्र पिल्लई को गिरफ्तार कर लिया है। यह इस मामले में 11वीं गिरफ्तारी है। पिल्लई को लंबी पूछताछ के बाद सोमवार शाम PMLA के तहत गिरफ्तार किया गया है।
26 फरवरी को गिरफ्तार हुए थे सिसोदिया
बता दें कि मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। 27 फरवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को चार मार्च तक के लिए सीबीआई की रिमांड में भेजा था, फिर दो दिन और रिमांड बढ़ा दी गई थी। 6 मार्च को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 10 मार्च को उनकी जमानत पर सुनवाई होनी है।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति ने स्वीकार किया मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
5 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
15 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
16 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
19 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
22 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
22 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
23 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 day agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines