दिल्ली की पूर्व सीएम और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने ‘चाय वाला इंटरव्यू’ में एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए बताया कि इस वक्त अरविंद केजरीवाल कहां हैं और वे कौन सा नया प्लान बना रहे? उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी, उसे बखूबी निभाई गई। चुनावी नतीजा जनता का जनादेश होता है। इस बार दिल्ली जनता ने भाजपा को मौका दिया, लेकिन अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि भाजपा सरकार क्या कर रही है?
आतिशी ने कहा कि भाजपा के 2500 रुपये देने के झूठे वादों पर आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले सवाल उठाए। अरविंद केजरीवाल सिर्फ दिल्ली के नेता नहीं है, बल्कि वे आप के राष्ट्रीय संयोजक हैं। राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते उनके पास देशभर में पार्टी और संगठन को बढ़ाने की जिम्मेदारी है, उस पर काम चल रहा है। पंजाब, गुजरात, गोवा में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी, जिसे लेकर अरविंद केजरीवाल तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली में दो साल में एमसीडी चुनाव है, उसकी भी तैयारी चल रही है।
यह भी पढ़ें : ‘खीर बांटने से…’, पूर्व सीएम आतिशी का BJP सरकार पर हमला, बजट को लेकर पूछे ये सवाल
वीडियो में देखें आतिशी ने क्या-क्या कहा?
क्या अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम बनेंगे? आतिशी ने दिया जवाब
आतिशी ने आगे कहा कि पंजाब में संगठन को बढ़ाने और आप के पब्लिक कैंपन से अरविंद केजरीवाल जुड़े हैं। क्या अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम बनेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। भगवंत मान पंजाब के सीएम हैं और बहुत लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। केजरीवाल आम आदमी पार्टी को देशभर में मजबूत रहे हैं। फिलहाल, वे राज्यसभा नहीं जा रहे हैं।
इस देश के संविधान को बीजेपी से खतरा : आतिशी
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के लोगों ने 5 साल के लिए आप को वोट दिया है। कुछ वादे पहले साल, कुछ दूसरे साल तो कुछ तीसरे, चौथे और पांचवें साल पूरे होते हैं। आतिशी ने कहा कि क्यों देश में सरकारी स्कूलों की स्थिति बदहाल है। सभी पार्टियों ने सिर्फ धर्म, जाति, बाहुबल के नाम वोट मांगा है। बीजेपी से इस देश के संविधान को खतरा है। हम सरकार इसलिए बनाते हैं, ताकि जनता के लिए काम कर सके।
यह भी पढ़ें : ‘महिलाओं को कब मिलेंगे 2500…’, बजट सत्र से पहले आतिशी का BJP पर हमला, रेखा गुप्ता से की ये मांग
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
1 hr agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
2 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
4 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
5 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
6 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
7 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
7 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
8 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
9 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines