Delhi Flood Update: दिल्ली में बाढ़ बरकरार; निचले इलाकों में 23 हजार से ज्यादा लोग बेघर, जानें यमुना अब कितनी खतरनाक?
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Delhi Flood Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों हुई भारी बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना नदी अपने पूरे उफान पर हैं। इसके बाद दिल्ली के कई निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। लोगों को अपने घरों को छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होने पड़ा है। हालांकि शुक्रवार को यमुना के जलस्तर में कुछ कमी दर्ज की गई है।
दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, राजधानी में यमुना नदी का जल स्तर कम हो रहा है। ओल्ड रेलवे ब्रिज पर आज सुबह 7 बजे जलस्तर 208.44 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछली रात (गुरुवार) 8 बजे 208.66 मीटर था। यह स्तर अभी तक सबसे ज्यादा बताया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1679702019337244673
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को भविष्यवाणी की है कि दिल्ली में अगले 4-5 दिनों तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के कई इलाकों में जमा पानी को निकालने के लिए काम कर रही है।
#WATCH | Delhi: Severe waterlogging on ITO road due to rise in water level of Yamuna River pic.twitter.com/wz3ZXBA3IS
— ANI (@ANI) July 14, 2023
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दिल्ली में यमुना के निकटवर्ती इलाकों से गुरुवार को कुल 23,692 लोगों को निकाला गया, क्योंकि जल स्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। दिल्ली सरकार ने बताया कि वर्तमान में 21,092 लोग तंबू और आश्रय स्थलों में रह रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 12 टीमों ने गुरुवार को 1,022 व्यक्तियों को बचाया। एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहिदी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में स्थिति में सुधार हुआ है।
https://twitter.com/ANI/status/1679701283115270145
उन्होंने एएनआई को बताया कि बुधवार से दिल्ली की स्थिति में सुधार हुआ है। एनडीआरएफ की सात टीमों को दिल्ली में तैनात किया गया है। प्रभावित इलाकों से लोगों को निकाला गया है। स्थिति नियंत्रण में है और आगे आने वाले दिनों में लगातार सुधार होगा।
शहर में भारी माल वाहनों (आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को छूट दी गई है) के प्रवेश पर प्रतिबंध के बाद कई बसें और ट्रक फंसे हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने कल एक वीडियो भी साझा किया था जिसमें दिखाया गया था कि गढ़ी मेंडू गांव में यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण इलाके में भारी बाढ़ आ गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: