Delhi Flood 2023 Update: दिल्ली में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। खतरे के निशान से नीचे आने के बाद फिर से यमुना उफान मार रही है। गुरुवार सुबह के आंकड़ों पर नजर करें तो यमुना 205.83 पर बह रही है। जबकि खतरे का निशान 205.33 है। स्थिति को देखते हुए अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं।

पहाड़ों पर लगातार बारिश बनी आफत

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कई दिनों की गिरावट के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में यमुना का जल स्तर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया है। अधिकारियों का कहना है कि हिमाचल और उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर बढ़ रहा है। हथिनीकुंड बैराज से भी पानी छोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

हिंडन में बाढ़ से डूबा ग्रेटर नोएडा का बड़ा इलाका

यमुना नदी के अलावा, एनसीआर के गाजियाबाद और नोएडा में बहने वाली हिंडन नदी के जलस्तर में भी वृद्धि देखी गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो और वीडियो में ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 के पास का क्षेत्र जलमग्न दिखाई देता है। हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें कई कारें पानी में डूबी हुई दिखाई दे रही थीं।

दोबारा यमुना में आया उफान

एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगलवार को दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया, शाम 7 बजे स्तर 205.32 मीटर दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 206.56 मीटर पर था। जो अब लगातार बढ़ रहा है।

हाल ही में आई थी बाढ़

बता दें कि कुछ दिन पहले ही यमुना नदी में बाढ़ से किनारे वाले कई इलाकों में पानी भर गया था। पानी के कारण आईटीओ और पुरानी दिल्ली समेत कई रास्ते बंद करने पड़े थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 13 जुलाई को यमुना नदी अपने सर्वाधिक जसस्तर 208.66 मीटर पहुंच गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ