Delhi Fire: कनॉट प्लेस की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां पहुंचीं

Delhi Fire News : दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित गोपालदास टॉवर में आग लगी है। इस बिल्डिंग के टॉप फ्लोर में यह घटना घटी है।

delhi-fire

Delhi Fire ANI

Delhi Fire News : देश की राष्ट्रीय राजधानी स्थित एक पॉश इलाके से आगजनी की घटना सामने आई है। दिल्ली के भीड़भाड़ वाले प्लेस में गुरुवार को अचानक से भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की 15 गाड़ियां आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचीं। हालांकि, फायर बिग्रेड की टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आगजनी का एक वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

दिल्ली के कनॉट प्लेस में दोपहर में अचानक से भगदड़ मच गई। राजधानी के बाराखंभा रोड स्थित गोपालदास टॉवर में आग लगी है। जब इस बिल्डिंग के टॉप फ्लोर से धुआं उठने लगा तो लोगों को आगजनी की खबर चली। इसके बाद आसपास की बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। 15 गाड़ियों के साथ फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई।

विज्ञापन

गोपालदास बिल्डिंग के टॉप फ्लोर में लगी आग

विज्ञापन

गोपालदास टॉवर के टॉप फ्लोर में आग लगने की वजह से दमकल विभाग को काफी मेहनत करनी पड़ रही है। फायर बिग्रेड के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के जिस घर में आग लगी है, उसे काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अभी तक आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है। आग पर काबू पाने के बाद इस मामले की जांच की जाएगी।

आग लगते ही बजा फायर अलार्म

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बहुमंजिला बिल्डिंग के 11वें फ्लोर में आग लगी है। आग लगते ही टॉवर का फायर अलार्म बज गया था। इसके बाद सारे सुरक्षा कर्मी और बिल्डिंग लोग सुरक्षित बाहर आए गए हैं। इस घटना में किसी के हताहत या झुलसने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ