हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली: लक्ष्मी नगर के अस्पताल में लगी आग की वजह आई सामने; जानें कैसे टला बड़ा हादसा?

दिल्ली के लक्ष्मी नगर के मक्कड़ मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बीती रात आग लग गई। दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जानिए अस्पताल में यह आग कैसे लगी।

विज्ञापन

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में बीती रात एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक अस्पताल में आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि, इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। लेकिन हादसे के वक्त पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल था। बताया जा रहा है कि अस्पताल में एसी की वजह से आग लगी थी।

ऐसे लगी अस्पताल में आग

ये हादसा लक्ष्मी नगर में मक्कड़ मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में हुआ था। जानकारी के अनुसार, रात 11:42 बजे के आसपास अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर के एक बेड के पास खिड़की के एसी में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। समय रहते ही लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियां पहुंची। वहीं, फायर फाइटर्स ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। 11:42 बजे पर लगी आग को फायर ब्रिगेड की टीम ने 12:15 बजे तक पूरी तरह से बुझा दी थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दिल्ली से लेकर केरल तक ईद-उल-फितर का जश्न; वीडियो में देखें देशभर में कैसे मनाया जा रहा त्योहार

टल गया बड़ा हादसा

बताया जा रहा है कि मक्कड़ अस्पताल में एक बेसमेंट, एक ग्राउंड और दो मंजिला इमारत है। आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, जिससे बाकी मंजिलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola