हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मेरे साथ पापा गंदी हरकतें करते हैं', दोस्त के माता-पिता संग थाने पहुंची 14 साल की नाबालिग की आपबीती

Delhi Crime News: दिल्ली में 14 साल की लड़की ने अपने पिता पर आरोप लगाए हैं और पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता अपने दोस्त के माता-पिता के साथ थाने पहुंची थी और पुलिस वालों को खुद पर होने वाले अत्याचारों के बारे में बताया है. पढ़ें मोहम्मद यूसुफ की रिपोर्ट…

विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपी को पकड़ लिया है.

Delhi Crime News: दिल्ली में बाप-बेटी के रिश्ते के कलंकित करने वाली घटना हुई है. 14 साल की नाबालिग लड़की ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत देकर FIR दर्ज कराई है. वह अपने दोस्त के माता-पिता के साथ पहाड़गंज थाने आई, जहां उसने पुलिस वालों को अपनी आपबीती सुनाई. अपने साथ होने वाली गंदी हरकतों के बारे में बताया. पिता पर ही यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए. पुलिस में पीड़िता का मेडिकल कराकर और फोरेंसिक सबूत जुटाकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में सनसनी वारदात, पांडव नगर में मामूली कहासुनी के बाद नाबालिगों ने की डिलीवरी बॉय की हत्या

15 दिन से मायके गई हुई है मां

पहाड़गंज पुलिस के मुताबिक, 1 फरवरी को 14 साल की 8वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की अपने दोस्त के माता-पिता के साथ थाने आई. दोस्त के माता-पिता उसके मकान मालिक भी हैं. पीड़िता ने बताया कि उसकी मां 15 दिन से बिहार में अपने गांव गई हुई है. एक रात को करीब 1:30 बजे की बात है. वह अपनी अपनी छोटी बहन और पिता के साथ एक कमरे में सो रही थी तो पिता ने विरोध करने के बावजूद उसका यौन उत्पीड़न किया और किसी को बताने पर मारने की धमकी दी.

विज्ञापन

15 दिन में 4-5 बार हुआ शोषण

पीड़िता ने आगे बताया कि पिछले 10-15 दिन में इस तरह की घटनाएं 4-5 हो चुकी हैं. वह पहले डर के कारण चुप रही, क्योंकि आरोपी कथित तौर पर उसे और उसकी मां को बेरहमी से पीटता था. फिर उसने अपनी छोटी बहन की सुरक्षा की चिंता करते हुए पहले दोस्त के माता-पिता को बताया और फिर थाने आई. पीड़िता की शिकायत पर थाना पहाड़गंज में FIR नंबर 108/2026 (BNS) की धारा 64(2) और 6 पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत दर्ज की गई और मामले की जांच शुरू की गई.

यह भी पढ़ें: चार महीने की गर्भवती दिल्ली पुलिस कमांडो की हत्या, लव मैरिज बनी वजह

विज्ञापन

मेडिकल कराकर दर्ज किए बयान

पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत विशेष पुलिस टीम गठित करके पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया. भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 183 के तहत उसका बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने आरोपों का समर्थन किया. सीनियर अधिकारियों की देखरेख में इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर ने घटनास्थल का दौरा किया. टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़िता के कपड़ों समेत फोरेंसिक और मेडिकल सबूत इकट्ठा करके जांच की गई.

जांच के दौरान ही आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया. लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल लिया और स्वीकार किया कि वह पीड़िता को किसी को घटना के बारे में बताने से रोकने के लिए धमकी दे रहा था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola