Delhi Farsh Bazar Double Murder Case Update: दिवाली की रात राजधानी दिल्ली में दिल दहलाने वाली वाली वारदात को अंजाम दिया गया। फर्श बाजार में हुए इस डबल मर्डर केस ने सभी को हैरान करके रख दिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी चौंकाने वाली है। घटना से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं। यह मर्डर केस अभी भी दिल्ली पुलिस के लिए मिस्ट्री बना हुआ है। वहीं पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला आखिर क्या है।
CCTV ने चौंकाया
बीती रात दिल्ली के फर्श बाजार में सनसनीखेज वारदात देखने को मिली। घटना की सीसीटीवी फुटेज ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि घर के बाहर 40 वर्षीय आकाश अपने 16 साल के भतीजे ऋषभ के साथ पटाखे जला रहा था। तभी एक युवक स्कूटी से आकाश के पास आता है और उसके पैर छूकर आशीर्वाद लेने लगता है। ऋषभ भी अंकल के पास खड़ा है। तभी एक दूसरा युवक पीछे से आता है और अपनी जेब से बंदूक निकाल कर आकाश पर फायरिंग शुरू कर देता है। आकाश बचने के लिए घर के अंदर जाता है। तभी आरोपी आकाश के पीछे-पीछे घर में फायरिंग करते हुए पहुंचता है। इस दौरान आकाश के साथ-साथ 10 साल के बच्चे कृष को भी गोली लग गई।
3 लोगों को लगी गोली
हमलावर बाहर आते ही युवक की स्कूटी पर बैठकर फरार होने की सोचता है, तभी बाहर खड़ा ऋषभ उसके पीछे दौड़ पड़ता है। इस दौरान ऋषभ को भी गोली लग गई। आकाश और ऋषभ की मौत हो गई। वहीं कृष को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है। कृष की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस
शहदरा के डीएसपी प्रशांत गौतम का कहना है कि रात करीब 8:30 बजे PCR के माध्य से घटना की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो आकाश की मौत हो चुकी थी। फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। शुरुआत जांच में मामला आपकी रंजिश का लग रहा है। आरोपी ने 5 राउंड की फायरिंग करते हुए 2 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। बच्चे की भी हालत गंभीर है। एम्स में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- दिवाली पर दिल्ली में दहशत! ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 की मौत, 1 घायल
संबंधित खबरें
JNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
9 mins agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
2 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
6 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
8 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
8 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
9 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
11 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines