Delhi-NCR News: दिल्ली-फरीदाबाद-नोएडा के बीच रोजाना यात्रा करना किसी बड़े युद्ध को जीतने जैसा है. कालिंदी कुंज से सरिता विहार का पूरा मार्ग इतना ज्यादा ट्रैफिक से घिरा रहता है कि लोगों को छोटी दूरी तय करने के लिए 2 घंटे पहले निकलना पड़ता है. हालांकि, ट्रैफिक का सुचारू रूप से चालू रखने और दबाव को कम करने के लिए 9 किलोमीटर लंबे डीएनडी से जैतपुर खंड का काम शुरू किया गया. लंबे वक्त से जारी यह प्रोजेक्ट अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है और कुछ ही हफ्तों बाद लोगों के लिए शुरू हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए गुडन्यूज, DMRC ने उठाया बड़ा कदम
कब खुलेगा या एक्सप्रेसवे?
माना जा रहा है कि यह सड़क जून के महीने में खुल सकता है. यह सड़क दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़े कॉरिडोर का हिस्सा है, और डीएनडी फ्लाईओवर को फरीदाबाद और केएमपी नेटवर्क से जोड़ती है. माना जा रहा है कि इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल करने से लगभग 20 मिनट में दिल्ली से फरीदाबाद का सफर हो सकेगा और जैतपुर से डायरेक्ट DND के लिए कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे कालिंदी कुंज के रोज-रोज के जाम से भी राहत मिल सकती है.
इन क्षेत्रों को मिलेगा फायदा
9 किसी लंबे इस नया एक्सप्रेसवे लिंक से ट्रैफिक की समस्या सा काफी आराम मिल सकता है और सड़क पर गाड़ियों का दबाव भी कम हो सकता है.
आगामी कॉरिडोर से निम्नलिखित स्थानों के बीच सुगम संपर्क स्थापित होने की उम्मीद है:
- डीएनडी फ्लाईवे
- दक्षिण दिल्ली के क्षेत्र
- जैतपुर
- फरीदाबाद सेक्टर
- आस-पास के औद्योगिक और आवासीय क्षेत्र
कितना बाकी है काम?
इस मार्ग का काम लगभग पूरा हो चुका है, अब बस इसे परखने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 19 मई को साइट विजिट करेंगे. इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अभी से तैयारियों में जुट गया है. डीएनडी महारानी बाग की तरफ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर संभावित साइट विजिट के लिए बुधवार से टेंट लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है.
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
27 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 hr agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
4 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
5 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
5 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
7 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
8 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines