Delhi Fake Job Racket Lady Kingpin: दिल्ली पुलिस ने विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। गैंग की सरगना महिला को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि महिला ने नौकरी की तलाश कर रहे नेपाल और भारत के कई पीड़ितों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। आरोपी महिला ने पीड़ितों को कनाडा में नौकरी दिलाने का वायदा करके धोखा दिया। आरोपी लगातार पीड़ितों से बचने के लिए बठिंडा से लेकर दिल्ली और फिर चंडीगढ़ तक कार्यालय बदलती रही। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु सहित पूरे भारत से 23 पीड़ितों से एक संयुक्त शिकायत मिली थी। इसके बाद 29 नेपाली पीड़ितों से एक और संयुक्त शिकायत मिली। जिसमें एक महिला पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे।
यह भी पढ़ें:‘पैसे मांगे तो सीने पर चाकू रखा, मारपीट भी की…’ 40 साल की मेड के साथ दिल्ली में बर्बरता
आरोपी महिला की पहचान दीपिका (बदला हुआ नाम) के तौर पर हुई है। आरोपी महिला अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कनाडा में नौकरी लगवाने का झांसा देती थी। अभी तक लगभग पीड़ितों से 5 करोड़ की ठगी कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक महिला राजस्थान के हनुमानगढ़ इलाके की है।
यह भी पढ़ें: बृजभूषण शरण को झटका, अब कोर्ट यौन उत्पीड़न केस में आरोप तय करने पर सुनाएगी फैसला
आरोप है कि महिला लोगों को कनाड़ा में अच्छे पैकेज पर नौकरी का झांसा देती थी। इसके एवज में पीड़ितों से लाखों रुपये लिए गए। दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू के डीसीपी विक्रम पोरवाल की ओर से मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि कई राज्यों के लोगों को निशाना बनाया गया है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। उससे चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
53 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
10 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines