✕
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
    • क्रिकेट
    • WWE
    • अन्य खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
    • ऑटो
    • बिजनेस
    • एंटरटेनमेंट
    • देश
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • गैजेट्स
    • दुनिया
    • Religion
    • Knowledge
    • Science
  • बिजनेस
    • Utility
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल एंड टूरिज्म
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल
    • मुंबई
  • ऑटो
  • ज्योतिष
  • Religion
  • More
    • वीडियो
    • ट्रेंडिंग
    • भारत एक सोच
    • Explainer
    • शिक्षा
    • Upcoming Elections
    • FIFA World Cup 2026
  • लेटेस्ट न्यूज
  • Live TV
  • देश
  • प्रदेश
  • दुनिया
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • गैजेट्स
  • ट्रेंडिंग
  • Religion
  • शिक्षा
  • वीडियो
  • Upcoming Elections
TrendingCockroach Janata PartySonam WangchukIran Israel WarWeather

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़ / 'पत्नी के इलाज के लिए चाहिए पैसा', मनीष सिसोदिया ने कोर्ट से लगाई गुहार

‘पत्नी के इलाज के लिए चाहिए पैसा’, मनीष सिसोदिया ने कोर्ट से लगाई गुहार

Delhi excise policy scam: दिल्ली में हुए शराब घोटाला मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की उस याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी किया गया था, जिसमें राउज एवेन्यू कोर्ट से चिकित्सा और अन्य घर खर्चों के लिए बैंक […]

Edited By: jp Yadav | Updated: Aug 22, 2023 13:42
Manish Sisodia

---विज्ञापन---

Delhi excise policy scam: दिल्ली में हुए शराब घोटाला मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की उस याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी किया गया था, जिसमें राउज एवेन्यू कोर्ट से चिकित्सा और अन्य घर खर्चों के लिए बैंक खाते से कुछ पैसे निकालने की अनुमति मांगी थी। बता दें कि मनीष सिसोदिया की पत्नी बीमार हैं, जिनके इलाज के लिए मनीष सिसोदिया ने फ्रीज खातों को सामान्य करने की गुहार लगाई है, जिससे वह पत्नी का इलाज करा सकें।
मंगलवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को बाकी आरोपियों को दस्तावेज मुहैया कराने का निर्देश दिया। मनीष सिसोदिया ने कोर्ट को कहा था कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब है और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।
उनके इलाज के लिए और घर खर्च के लिए पैसे की जरूरत है, लेकिन ईडी ने उनका बैंक अकाउंट फ्रीज किया हुआ है। इसके चलते पैसे निकाल नहीं जा सकते। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि ऐसे में पत्नी की बीमारी और घर खर्च के लिए पैसे देने में वह असमर्थ हैं।

2024 Lok Sabha Survey में बिहार समेत 6 राज्यों से NDA के लिए बुरी खबर, क्या INDIA को होगा फायदा?

---विज्ञापन---

उधर, शराब नीति घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में अगले सुनवाई 20 सितंबर को होगी। मंगलवार को सुनवाई के दौरान सप्लीमेंट्री चार्जशीट की कॉपी जांच अधिकारी को सभी आरोपियों के वकील को देने के लिए कोर्ट ने कहा है। कोर्ट ने सीबीआई के वकील को कहा है कि आप सीसीटीवी फुटेज की मुहैया कराएं। मनीष सिसोदिया मामले में अगली सुनवाई 20 सितंबर को होगी।
 

बचपन में सांप को जेब में लेकर घूमते थे CM भूपेश बघेल, बोले- इन्हें मत मारना

---विज्ञापन---

यहां पर बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने जन्मदिन पर कहा था कि उन्हें मनीष सिसोदिया की कमी खल रही है। शराब घोटाले की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दोनों कर रहे हैं। जहां सीबीआई शराब नीति में अनियमितता व भ्रष्टाचार को लेकर जांच कर रही है, वहीं ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है।
 


Topics:

CBI Arrest Manish SisodiaDelhi Excise Policy scamManish Sisodia

---विज्ञापन---

© B.A.G Convergence Pvt. Ltd. 2024 : All Rights Reserved.