Delhi Excise Policy Scam Case: सीबीआई टीआरएस नेता और तेलंगाना सीएम केसीआर की बेटी के. कविता से 11 दिसंबर को पूछताछ करेगी। सुबह 11 बजे कविता व जांच एजेंसी आमने-सामने होंगी। सीबीआई ने कविता को लिखे पत्र में कहा है कि वह 11 दिसंबर को उनके आवास पर जाएगी और मामले के संबंध में उनका बयान दर्ज करेगी।
वहीं, इस बारे में कविता ने कहा- “मुझे सीआरपीसी की धारा 160 के तहत सीबीआई का नोटिस जारी किया गया है, जिसमें मेरा स्पष्टीकरण मांगा गया है। बता दें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस मामले के आरोपियों में से एक हैं। उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करने के बाद दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को बाद में खत्म कर दिया गया था।
हालांकि, दिल्ली के शराब घोटाले में CBI द्वारा प्रस्तुत चार्जशीट में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम नहीं था, जिनका उल्लेख घोटाले के संबंध में प्राथमिकी में किया गया था। चार्जशीट में आप के संचार प्रमुख और सिसोदिया के करीबी विजय नायर और हैदराबाद के व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली सहित सात आरोपियों को नामजद किया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
6 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
8 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
8 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
9 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
9 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
13 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
14 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
16 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines