Delhi Excise New Rules: दिल्ली एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से नया सर्कुलर जारी किया गया है। एक्साइज डिपार्टमेंट ने सर्कुलर जारी किए जाने के पीछे कई कारणों का हवाला दिया है। विभाग की ओर से बताया गया है कि अधिकारियों को कई रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण किए जाने के दौरान खामियां मिली थीं। अब रात को एक बजे के बाद शराब नहीं परोसी जा सकेगी। जिन रेस्टोरेंट्स के पास लाइसेंस हैं, उनके ऊपर नया नियम लागू होगा। अगर कोई इसकी अवमानना करता है तो उसके ऊपर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नए नियमों का पालन सख्ती से करना होगा। किसी भी सूरत में तय समय सीमा के बाद शराब नहीं परोसी जा सकती। अगर कोई नियमों को नहीं मानेगा तो उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। वहीं, जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:कोलकाता कांड: पुलिस और सरकार की वो बड़ी गलतियां, जिसकी वजह से लोगों में बढ़ा गुस्सा
विभाग की ओर से हाल ही में कई रेस्टोरेंट्स पर रात के समय रेड की गई थी। जिस दौरान देर रात तक शराब परोसे जाने के कई मामले सामने आए थे। जिसको देखते हुए अब सर्कुलर जारी किया गया है। वहीं, नाइट क्लबों के लिए दिल्ली में शराब परोसे जाने को लेकर अलग नियम हैं। दिल्ली का एक्साइज डिपार्टमेंट टाइमिंग के हिसाब से लाइसेंस जारी करता है। जिसके अनुसार रेस्टोरेंट्स सिर्फ रात एक बजे तक शराब सर्व कर सकते हैं। वहीं, कई नाइट क्लबों में रात को साढ़े 11 बजे के बाद शराब परोसने की अनुमति नहीं है।
नई आबकारी नीति के तहत मांगी गई थी छूट
क्लबों और रेस्टोरेंट्स मालिकों ने विभाग से नई आबकारी नीति के तहत नियमों में बदलाव की मांग की थी। जिसमें रात को 1 बजे के बजाय सुबह 3 बजे तक शराब सर्व करने का प्रस्ताव था। लेकिन बाद में इसे निरस्त कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस ने इस व्यवस्था का विरोध किया था। पुलिस के अनुसार रात के समय कानून व्यवस्था, सुरक्षा कारणों के चलते इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया जा सकता था। विभाग की ओर से समय-समय पर ऐसे सर्कुलर जारी किए जाते हैं। जिसके बाद भी कई रेस्टोरेंट्स धड़ल्ले से देर रात को शराब सर्व करते हैं।
ये भी पढ़ेंः वे 6 दरिंदे कौन? जिन्हें 100 लड़कियों के रेप का पाया गया दोषी, 32 साल बाद हुई सजा
ये भी पढ़ेंः ‘दादा ने हमारे प्राइवेट पार्ट को छुआ…’ दिल दहलाती है बदलापुर की बच्चियों की आपबीती, ऐसे खुला पूरा केस
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
3 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
6 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
8 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
9 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
10 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
15 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
15 hrs agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
17 hrs agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines