दिल्ली की जनता के लिए आज का दिन यादगार रहा, जब सीएम रेखा गुप्ता ने राजधानी दिल्ली को 400 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी। झंडेवालान, कालकाजी और छतरपुर की देवी मां के आशीर्वाद से, इस शुभ अवसर पर एक बड़ा संकल्प लिया गया था। यह संकल्प दिल्ली को एक प्रदूषण-मुक्त, स्मार्ट और ड्यूरेबल ट्रांसपोर्ट सिस्टम देने का था।
मुख्यमंत्री रेखा ने कहा कि यह केवल एक बसों की शुरुआत नहीं है बल्कि दिल्लीवासियों को साफ हवा और सुगम यातायात देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के प्रदूषण में 45% हिस्सेदारी वाहनों की है। इसे कम करने के लिए सरकार अगले साल तक 100% इलेक्ट्रिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम की दिशा में काम करेगी।
‘देवी’ नाम से पहचानी जाएंगी बसें
इन नई बसों को ‘देवी’ नाम दिया गया है, जो न सिर्फ दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाएंगी बल्कि यह विश्वास भी जगाएंगी कि जैसे देवी मां ने हमेशा राजधानी की रक्षा की है, वैसे ही ये बसें भी दिल्ली को प्रदूषण से बचाने में सुरक्षा प्रदान करेंगी।
EV नीति से खिलेगा राजधानी का फ्यूचर
दिल्ली सरकार जल्द ही एक सशक्त इलेक्ट्रिक वाहन नीति लेकर आने वाली है, जिससे न सिर्फ पब्लिक ट्रांसपोर्ट बल्कि प्राइवेट गाड़ियां भी इलेक्ट्रिक विकल्प की ओर बढ़ सकेंगी। इनका मकसद दिल्ली की हवा को साफ बनाना और ट्रैफिक जाम को कम करना है।
साधारण व्यक्ति की पीड़ा समझती हूं- सीएम रेखा
सीएम रेखा ने खुद के ट्रैफिक में फंसने के अनुभव साझा करते हुए बताया कि “आज जब मैं ट्रैफिक में फंसी, तो महसूस किया कि आम नागरिकों को किन मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। मोदी जी कहते हैं, जब तक जनता तकलीफ में है, तब तक हमें चैन से सोने का अधिकार नहीं है।”
ट्रिपल इंजन सरकार, दिल्ली के विकास का नया युग
मुख्यमंत्री ने आगे यह भी कहा कि मोदी जी के “खुशहाल दिल्ली” के सपने को साकार करने के लिए केंद्र, राज्य और MCD, तीनों मिलकर ट्रिपल इंजन सरकार के रूप में पूरी कमिटमेंट से काम कर रही हैं। दिल्ली को मिली 400 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात एक नई शुरुआत है, जो दिल्लीवासियों के लिए उपहार समान दी गई है। यह योजना नहीं, बल्कि आने वाले भविष्य की एक तस्वीर है जिसमें न शोर होगा, न धुआं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में रातभर बारिश के बाद येलो अलर्ट, चलीं तेज हवाएं, आगे कैसा रहेगा मौसम? IMD का अपडेट
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
10 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
10 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
15 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
19 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines