Delhi Assembly Elections Result 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को प्रचंड बहुमत मिला। बीजेपी 45 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है और आप 22 सीटों पर। बीजेपी की जीत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का बड़ा रोल रहा। आरएसएस की कुशल रणनीति से बीजेपी को दिल्ली की सत्ता मिली। आइए जानते हैं कि आरएसएस की किस रणनीति ने दिलाई दिल्ली सत्ता?
हरियाणा और महाराष्ट्र की तरह आरएसएस ने दिल्ली चुनाव में भी बीजेपी को जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत की। पूरी दिल्ली में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने हजारों छोटी-छोटी बैठकें कीं और लोगों को विकास के मुद्दे पर जागृत किया। इन बैठकों में राष्ट्रीय स्तर के लोग बुलाए जाते थे और फिर वोटरों के साथ सामाजिक महत्व के साथ-साथ राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होती थी।
यह भी पढ़ें : Delhi Nangloi Jat Election Result 2025: बीजेपी के मनोज शौकीन ने दर्ज की बड़ी जीत, मंत्री रघुविंदर को हराया
बिना शोर-शराबे संघ ने जिताया दिल्ली का रण
स्वयंसेवकों के घरों में बिना झंडा-बैनर और बिना शोर-शराबे के बैठकें हुईं, जिसके बारे में बाहरी लोगों को पता तक नहीं चलता था। इस मीटिंग में बीजेपी को सीधे तौर पर वोट देने की बात नहीं कही जाती थी, बल्कि राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और सामाजिक कार्यों को देखते हुए उम्मीदवार को जीताने के लिए कहा जाता था।
यह भी पढ़ें : Delhi Rohini Election Result 2025: BJP के विजेंद्र गुप्ता ने दर्ज की बड़ी जीत, आप प्रत्याशी को 37816 वोटों से हराया
आरएसएस ने बीजेपी के लिए ऐसे किया प्रचार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी को जीताने के लिए देशभर के स्वयंसेवक और कार्यकर्ता दिल्ली में डेरा डाले थे और उनका मकसद सभी बूथों में जाकर डोर टू डोर संपर्क करना था। दिल्ली में आरएसएस ने 50,000 ड्राइंग रूम बैठकें और करीब डेढ़ लाख छोटी-छोटी गोष्ठियां की थीं। हर पोलिंग बूथ में करीब 10 से ज्यादा गोष्ठियां हुई थीं।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
6 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 day agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines