Delhi में 300 यूनिट बिजली फ्री का ऐलान कर सकती है BJP, गुरुद्वारा-मंदिर के लिए भी बड़े वादे

Delhi Election : दिल्ली विधानसभा में भाजपा दिल्ली वालों के लिए कई बड़े वादे कर सकती है। 300 यूनिट फ्री बिजली के साथ ही मंदिर और गुरुद्वारा के लिए भी ऐलान कर सकती है।

Delhi Bjp

Delhi Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी बड़े लोक लुभावने वायदे कर सकती है। सूत्रों की मानें तो भाजपा दिल्ली में 300 यूनिट बिजली मुफ्त में देने का ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही मंदिर और ग्रुरुद्वारा में 500 यूनिट बिजली फ्री में देने का भी ऐलान हो सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली में भाजपा आम आदमी पार्टी द्वारा दी जा रही सहूलियतों को बढ़ाकर घोषणा पत्र में कई बड़े ऐलान कर सकती है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, एक तरफ जहां आम लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा कर सकती है तो वहीं मंदिर और गुरुद्वारा में 500 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया जा सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली की मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार, 200 यूनिट फ्री बिजली, पानी और महिलाओं को फ्री में बस यात्रा की सुविधा दे रही है। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का वादा कर चुकी है। इसके साथ मंदिर के पुजारियों को भी सम्मान राशि देने की घोषणा कर चुकी है।

विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो अगले 2 दिनों के भीतर बीजेपी संकल्प पत्र जारी कर सकती है। जिसमें भाजपा 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का ऐलान कर सकती है सकती है। मंदिरो, गुरुद्वारो, जैसे धार्मिक स्थलों पर 500 यूनिट तक फ्री बिजली दे सकती है। इसके साथ पाइप लाइन से मुफ्त साफ पानी का एलान कर सकता है। महिलाओं के लिए लाडली बहन योजना की तर्ज पर नयी योजना का ऐलान भी होने वाला है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दिल्ली में महिलाओं की योजना के लिए बीजेपी नेतृत्व मंथन कर रहा है। इस मुद्दे पर बीजेपी अपनी आंतरिक बैठकों में लगातार चर्चा कर रही है। इस सिलसिले में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को दिल्ली बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेंगे। गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे हुई बैठक में दिल्ली बीजेपी के नेताओं के अलावा, प्रदेश प्रभारी जय पांडा और संगठन मंत्री शामिल हुए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ