Akhilesh Yadav On BJP: दिल्ली विधानसभा चुनाव तो हो गए हैं, अब रिजल्ट की बारी है जो 8 फरवरी को आने वाले हैं। इससे पहले ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चुनावी नतीजों पर अपनी राय दी और एग्जिट पोल पर भी बात की। उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए सवाल उठाए हैं। वहीं अखिलेश ने महाकुंभ पर भी बात की और एग्जिट पोल के नतीजों को भी गलत बताया। आइए जान लेते हैं कि क्या बोले अखिलेश…
दिल्ली चुनाव पर की बात
अखिलेश यादव ने दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव पर बात की और कहा कि वो रिजल्ट से पहले निकलने वाले अनुमान ठीक नहीं होते हैं। एग्जिट पोल अपने सर्वे के माध्यम से जो जानकारी देता है वो कई मायनों में सही नहीं निकलता है, ऐसे में वो उन्हें सही नहीं मानते। उन्होंने आगे कहा कि अब दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट आने ही वाला है तो जो मतदान हुआ है उसकी पूरी सच्चाई आप लोगों को कल मिल जाएगी, किसकी सरकार बनेगी और किसकी सरकार जाएगी।
यह भी पढ़ें: Delhi Election पर इस शख्स की प्रीडिक्शन एग्जिट पोल में सही, एक महीने पहले क्या कहा?
मिल्कीपुर चुनाव का उठाया मुद्दा
अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर चुनाव का मुद्दा भी उठाया और कहा कि मैं चाहता था कि आप भी वहां जाएं और अपनी आंखों से देखें की वोट कैसे डाला जाता है। भारत का लोकतंत्र बीजेपी की सरकार में किस तरह से मजबूत हो रहा है। लेकिन आप लोग आए नहीं और आपने बहुत बड़े अवसर को मिस कर दिया। ऐसा सदियों में एक बार होता है।
महाकुंभ पर हो रही है मार्केटिंग का
अखिलेश यादव ने प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ पर भी बात की और कहा कि महाकुंभ की कोई परिभाषा नहीं होती है। लेकिन जमाना आजकल मार्केटिंग का है तो 144 साल का कुंभ बताकर मार्केटिंग की जा रही है जिसका किसी ने प्रमाण नहीं मांगा। ऐसा ही ये चुनाव में भी था जो 144 साल जैसा था जिसे आप लोगों को देखना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मिल्कीपुर चुनाव में बगल के जिलों से अपने कार्यकर्ता बुलवाए, जिनमें से कुछ लोग पकड़े भी गए। हमारे पास गाड़ियों के नंबर भी हैं जो मैं अपने ऑफिशियल पेज पर डाल दुंगा। फर्जी वोटों पर भी अखिलेश ने बात की।
अमेरिका से डिपोर्ट हुए लोगों के साथ हुआ गलत
अमेरिका में डंकी रूट से गए गैर-प्रवासी भारतीयों को बुधवार को सैन्य विमान के द्वारा डिपोर्ट कर दिया गया। विमान की लैंडिंग अमृतसर के एयरपोर्ट पर हुई। अमेरिका से जिन लोगों को लाया गया है उन्हें शौचालय नहीं जाने दिया हथकड़ी लगाकर लाया गया। लोगों ने अमेरिका जाने के लिए पैसा पानी की तरह बहाया। किसी ने एक करोड़ रुपये दिए तो किसी ने 50 लाख ऐसे में सरकार को उन्हें पैसा वापस करना चाहिए। हमारे भारतीयों के साथ कैसा व्यवहार अमेरिका ने किया है, इंडिया गठबंधन अंदर का मामला है कि 27 में PDA चलेगा मीडिया के लोग देख रहे हैं कि उनका वोट कैसे छीना जा रहा है।
बाबा भीमराव अंबेडकर ने जो अधिकार दिया है और अधिकारों को BJP छीन रही है वोट नहीं डाल रही है इलेक्शन कमीशन मर गया है जो लोग मरे हुए थे उनके वोट कैसे पड़ गए। हमारा गठबंधन चल रहा है कल भी आपने तस्वीर देखी यो गई BJP आपका क्या छीन ले ऐसी योजना लादे इसका कोई भरोसा नहीं।
यह भी पढ़ें: Prayagraj Maha Kumbh में आग के ताजा वीडियो, धुआं बता देगा घटना कितनी गंभीर?
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
37 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 hr agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
2 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
5 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
21 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines