---विज्ञापन---

इधर AAP की हुई हार उधर कुमार विश्वास ने शेयर किया पुराना वीडियो; जोरदार तंज

Delhi Election Result Kumar Vishwas : पूर्व आप नेता और कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी की हार के बीच एक वीडियो शेयर कर किया है। इस वीडियो को अरविंद केजरीवाल पर तंज माना जा रहा है।

Delhi Election Result Kumar Vishwas : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। दस साल से सत्ता में मौजूद आम आदमी पार्टी चुनाव हारती दिखाई दे रही है। पार्टी ही नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता चुनाव हार गए हैं। खुद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव गए, मनीष सिसोसिया भी चुनाव हार गए। अभी और नतीजे आने वाले हैं। इसी बीच पूर्व आप नेता और कवि कुमार विश्वास ने एक पुराना वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में कुमार विश्वास कह रहे हैं कि सिद्धियों के मद में खुद को इतना शक्तिशाली ना समझो कि जिन्होंने हमें सिद्धियां दी हैं उन्हीं को आप आंखें दिखाने लगो। याद रखियेगा, प्रत्येक सफलता के पीछे कृष्ण जैसे असंख्य लोग हैं, जिनकी चुपचाप और अदृश्य शुभकामनाओं के कारण आप इस विजय रथ पर सवार हुए हैं।

---विज्ञापन---

कुमार विश्वास ने कसा जोरदार तंज!

कुमार विश्वास ने आगे कहा, “कभी आपको ये लगने लगे कि आपको ये एतिहासिक उपलब्धि खुद की बुद्धि और शक्ति के कारण पाई है तो उन लोगों के बारे में सोचिए, जिनके सहयोग से आपकी यात्रा इतनी आसान नहीं होती।” वीडियो शेयर करके कुमार विश्वास ने लिखा है कि अहंकार ईश्वर का भोजन है।

हालांकि कुमार विश्वास ने वीडियो में किसी राजनीतिक व्यक्ति का जिक्र नहीं किया है लेकिन आप की हार के बीच वीडियो शेयर करने बाद लोग इसे अरविंद केजरीवाल पर तंज मान रहे हैं।

---विज्ञापन---

यहां देखें वीडियो 

First published on: Feb 08, 2025 12:58 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola