---विज्ञापन---

Karol Bagh Assembly Seat Result : करोलबाग से जीते AAP के विशेष रवि, भाजपा को दी शिकस्त

Karol Bagh Assembly Seat Result : करोल बाग सीट पर साल 1993 से चुनाव होते आ रहे हैं। इस विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच में टक्कर थी। भाजपा की करारी हार हुई है।

Karol Bagh Assembly Seat Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान हुए थे। करोलबाग विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के विशेष रवि जीत गए हैं। विशेष रवि ने भाजपा के दुष्यन्त कुमार गौतम को कराती शिकस्त दी है।

बता दें कि करोलबाग नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। आइये जानते हैं कि इस सीट पर किस-किस के बीच में टक्कर हुई।

---विज्ञापन---

इस विधानसभा सीट पर एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी ने दो बार लगातार चुनाव जीतकर विधयाक बने विशेष रवि को फिर से टिकट दिया तो वहीं भाजपा ने वरिष्ठ नेता को मैदान में उतार दिया। भाजपा ने पूर्व राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त कुमार गौतम को करोलबाग विधानसभा सीट से टिकट दिया। वहीं कांग्रेस ने इस सीट से राहुल धनक को टिकट दिया। साल 2025 विधानसभा चुनाव में करोलबाग सीट पर कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

यहां देखें नतीजे

पार्टी का नाम प्रत्याशी का नाम  वोटों की संख्या जीत/हार
भाजपा दुष्यन्त कुमार गौतम 44867 हार
कांग्रेस राहुल धनक 4252 हार
आप विशेष रवि 52297 जीत

क्या है करोलबाग विधानसभा सीट का इतिहास

करोलबाग विधानसभा सीट पर 1993 से चुनाव हो रहे हैं। साल 1993 में भाजपा के सुरेन्द्र पाल रतावल ने जीत दर्ज की थी और फिर 1998 में कांग्रेस के मोतीलाल बोकोलिया ने जीत दर्ज की। 2003 और 2008 में कांग्रेस से यह सीट छीनकर भाजपा के सुरेन्द्र पल रतावल फिर जीते लेकिन साल 2013 में आम आदमी पार्टी के नेता विशेष रवि ने जीत दर्ज की और जीत का सिलसिला 2015 और 2020 में भी कायम रहा।

---विज्ञापन---

बता दें कि करोलबाग विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर इस बार कुल 1,87,915 मतदाता हैं। इनमें से 1,01,674 पुरुष और 86,231 महिलाएं हैं।

First published on: Feb 08, 2025 06:17 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola