हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सफाई कर्मचारियों को केजरीवाल देना चाहते हैं पक्का घर, PM मोदी को पत्र लिखकर की ये मांग

Delhi Election : दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने NDMC और MCD ले सफाई कर्मचारियों को घर देने की बात कही है। इसको लेकर केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन

Delhi Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच विभिन्न राजनीतिक पार्टियां जनता से जमकर वादे किए जा रहे हैं। अब दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह सफाई कर्मचारियों को पक्का आवास देना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी को पत्र भी लिखा है। अरविंद केजरीवाल द्वारा लिखा गया पत्र भी सामने आया है, जिसमें दिल्ली के पूर्व सीएम ने प्रधानमंत्री से जमीन देने की मांग की है।

क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मेरा सपना है कि हमारे सफाई कर्मचारी भाई-बहनों के पास अपना खुद का मकान हो और वे सम्मान के साथ अपनी जिंदगी जीयें। चुनाव के बाद हम सफाई कर्मचारियों के लिए पक्के मकान बनवाएंगे। एक बार शुरू हो जाने के बाद अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए भी लागू करेंगे। दिल्ली की जमीन केंद्र सरकार के अधीन है। मेरा अनुरोध है कि केंद्र सरकार जमीन उपलब्ध कराए, मकान हम बनवा देंगे।

केजरीवाल ने पीएम को लिखा पत्र

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि NDMC और MCD के सफाई कर्मचारी नौकरी के दौरान सरकारी आवास में रहते हैं लेकिन रिटायर होने के बाद उन्हें घर खाली करना पड़ता है। वे घर खरीदने या महंगे किराए पर घर लेने में असमर्थ होते हैं। जिससे उनका परिवार असुरक्षित स्थिति में आ जाता है। दिल्ली में जमीन से जुड़े मामले केंद्र सरकार के अधीन आते हैं। ऐसे में अनुरोध है कि रियायती दरों में इसके लिए जमीन उपलब्ध करवाई जाए।

विज्ञापन


पत्र में लिखा है कि दिल्ली सरकार इस जमीन पर घर बनवाकर इन कर्मचारियों को आसान किस्तों पर दे देगी। यह समस्या सभी सरकारी कर्मचारियों की है। ऐसे में दरख्वास्त है कि इस योजना की शुरुआत सफाई कर्मचारियों से शुरू की जाये और फिर उसके बाद सभी सरकारी कर्मचारियों पर लागू की जाए।


केजरीवाल ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री जल्द ही इस योजना पर अपनी सहमति देंगे और कार्य योजना बनाकर इस पर काम करेंगे। हालांकि चुनाव से अहम पहले केजरीवाल के इस पत्र और मांग पर राजनीति होनी तय है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola