Delhi Elections Women Candidates Performance: राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित हुए। बीजेपी ने 27 साल के सुखे को खत्म करते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज की। एक तरह पार्टी को दो तिहाई सीटों के साथ स्पष्ट जनादेश मिला। इस चुनाव में आधी आबादी का बड़ा योगदान रहा। दिल्ली चुनाव के इतिहास में पहली बार रिकाॅर्ड तोड़ महिलाओं ने मतदान किया।
2025 के चुनाव में रिकाॅर्ड संख्या में महिला प्रत्याशी मैदान में थी। जीत के मामले में उनकी किस्मत बहुत खास नहीं रही। इस बार कुल 5 महिला उम्मीदवार विधायक बनने में सफल रही। इसमें सीएम आतिशी भी शामिल हैं। इस चुनाव में 96 महिलाओं ने अपनी दावेदारी पेश की, लेकिन सिर्फ 5 महिलाओं को ही जीत नसीब हुई।
आप से सीएम आतिशी पहुंचीं विधानसभा
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने इस बार 8 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। वहीं आप और कांग्रेस ने 9-9 महिलाओं को मौका दिया था। चुनाव में बीजेपी के 4 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। जबकि 1 जीत आप के खाते में गई। मौजूदा सीएम आतिशी ने कालकाजी सीट से कड़े मुकाबले में 3521 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को हरा दिया।
ये भी पढ़ेंः Delhi Elections Result: जाट-गुर्जर और सिखों ने BJP को दिया बंपर वोट, AAP के दलित वोट बैंक में लगाई सेंध
इन महिलाओं ने बाजी मारी
वजीरपुर सीट से बीजेपी की पूनम शर्मा ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने आप के राजेश गुप्ता को 11 हजार से अधिक वोटों से हराया। कांग्रेस की रागिनी नायक तीसरे नंबर पर रहीं। इसके बीजेपी की नीलम पहलवान नजफगढ़ से, रेखा गुप्ता शालीमार बाग को, शिखा राय ग्रेटर कैलाश से विधायक बनीं।
दिल्ली में अब तक 3 महिला सीएम
बता दें कि 2020 के चुनाव में 8 महिला प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल रही थी। देश में दिल्ली अकेला ऐसा राज्य है, जिसने रिकाॅर्ड 3 महिला सीएम दिए हैं। 1998 में बीजेपी की सुषमा स्वराज बनीं। इसके बाद 1998 से लेकर 2013 तक कांग्रेस की शीली दीक्षित सीएम रहीं। फिर 2024 में आप की आतिशी सीएम बनीं।
ये भी पढ़ेंः Delhi Elections Result: महिलाओं ने चौंकाया, पुरुषों से ज्यादा वोटिंग कर बदल दिया निजाम
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
2 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
6 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
9 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
9 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
10 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
11 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
12 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
13 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines