---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली चुनाव में 96 महिलाओं ने आजमाई किस्मत, सिर्फ 5 को नसीब हुई जीत

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ चुके हैं। इस बार 5 महिलाएं चुनाव जीतने में सफल रही। 2020 के विधानसभा चुनाव में 8 महिलाएं जीतकर विधानसभा पहुंची थीं।

---विज्ञापन---

Delhi Elections Women Candidates Performance: राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित हुए। बीजेपी ने 27 साल के सुखे को खत्म करते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज की। एक तरह पार्टी को दो तिहाई सीटों के साथ स्पष्ट जनादेश मिला। इस चुनाव में आधी आबादी का बड़ा योगदान रहा। दिल्ली चुनाव के इतिहास में पहली बार रिकाॅर्ड तोड़ महिलाओं ने मतदान किया।

2025 के चुनाव में रिकाॅर्ड संख्या में महिला प्रत्याशी मैदान में थी। जीत के मामले में उनकी किस्मत बहुत खास नहीं रही। इस बार कुल 5 महिला उम्मीदवार विधायक बनने में सफल रही। इसमें सीएम आतिशी भी शामिल हैं। इस चुनाव में 96 महिलाओं ने अपनी दावेदारी पेश की, लेकिन सिर्फ 5 महिलाओं को ही जीत नसीब हुई।

---विज्ञापन---

आप से सीएम आतिशी पहुंचीं विधानसभा

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने इस बार 8 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। वहीं आप और कांग्रेस ने 9-9 महिलाओं को मौका दिया था। चुनाव में बीजेपी के 4 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। जबकि 1 जीत आप के खाते में गई। मौजूदा सीएम आतिशी ने कालकाजी सीट से कड़े मुकाबले में 3521 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को हरा दिया।

ये भी पढ़ेंः Delhi Elections Result: जाट-गुर्जर और सिखों ने BJP को दिया बंपर वोट, AAP के दलित वोट बैंक में लगाई सेंध

---विज्ञापन---

इन महिलाओं ने बाजी मारी

वजीरपुर सीट से बीजेपी की पूनम शर्मा ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने आप के राजेश गुप्ता को 11 हजार से अधिक वोटों से हराया। कांग्रेस की रागिनी नायक तीसरे नंबर पर रहीं। इसके बीजेपी की नीलम पहलवान नजफगढ़ से, रेखा गुप्ता शालीमार बाग को, शिखा राय ग्रेटर कैलाश से विधायक बनीं।

दिल्ली में अब तक 3 महिला सीएम

बता दें कि 2020 के चुनाव में 8 महिला प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल रही थी। देश में दिल्ली अकेला ऐसा राज्य है, जिसने रिकाॅर्ड 3 महिला सीएम दिए हैं। 1998 में बीजेपी की सुषमा स्वराज बनीं। इसके बाद 1998 से लेकर 2013 तक कांग्रेस की शीली दीक्षित सीएम रहीं। फिर 2024 में आप की आतिशी सीएम बनीं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः Delhi Elections Result: महिलाओं ने चौंकाया, पुरुषों से ज्यादा वोटिंग कर बदल दिया निजाम

First published on: Feb 09, 2025 10:16 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola