Delhi Vidhansabha Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होना शुरू हो चुके हैं। राजधानी में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 1 सीट जीत चुकी है, जबकि 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव हार चुके हैं। जबकि मनीष सिसोदिया को जंगपुरा सीट से मात मिली है। इसके अलावा सतेंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज, जैसे कई बड़े चेहरे अभी पीछे चल रहे हैं।
इस बीच कालकाजी सीट से उम्मीदवार सीएम आतिशी चुनाव जीत गईं हैं। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार रमेध बिधूड़ी को 989 वोटों से चुनाव हरा दिया। उन्होंने सीएम आतिशी को कड़ी टक्कर दी। ऐसे में आइये जानते हैं रमेश बिधूड़ी के वो बयान जिनके कारण उन्हें हार मिली।
1.दिल्ली के रोहिणी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि सीएम आतिशी ने मार्लेना सरनेम बदलकर सिंह कर लिया है। आतिशी ने बाप ही बदल दिया। यह इनका चरित्र है। उनके इस बयान के बाद आतिशी एक प्रेस वार्ता में फूट-फूटकर रोईं थी। हालांकि बाद में इस बयान के लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी।
2.बिधूड़ी ने कालकाजी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देंगे। उन्होंने इस बयान के बाद भी माफी मांग ली थी।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में Arvind Kejriwal की हार के राजनीतिक मायने क्या? समझिए करियर पर क्या असर
3.चुनाव में प्रचार के दौरान बिधूड़ी ने एक बार फिर सीएम आतिशी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि वो दिल्ली की सड़कों पर हिरनी जैसी घूम रही हैं। दिल्ली के सड़कों की हालात खराब हैं और आतिशी गलियों में घूम रही हैं। इसके बाद आप पार्टी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए उसे गाली-गलौज पार्टी कहना शुरू कर दिया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
14 mins agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
2 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
2 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines