Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। प्रचार के अंतिम चरण में आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा दी है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को भाजपा उम्मीदवारों के लिए मुस्तफाबाद और करावल नगर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। साथ ही रोहताश नगर इलाके में रोड शो किया। चुनावी जनसभा में अमित शाह ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला किया। बता दें कि दिल्ली में चुनाव प्रचार अभियान तीन फरवरी को शाम पांच बजे थम जाएगा। पांच फरवरी को वोटिंग होगी और आठ फरवरी को चुनाव के नतीजों के ऐलान के साथ ही साफ हो जाएगा कि दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बनेगी।
अब दिल्ली में परिवर्तन निश्चित: अमित शाह
मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि दिल्लीवासियों का यह उत्साह बता रहा है कि आठ फरवरी को भाजपा का आना निश्चित है। उन्होंने कहा, दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए दिल्लीवासी प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार ला रहे हैं। शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के झूठे वादों की पोल खुल चुकी है और अब दिल्ली में परिवर्तन निश्चित है। खुद करोड़ों के ‘शीशमहल’ में रहने वाले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को सिर्फ टूटी सड़कें, प्रदूषण और खुले नाले दिए हैं।
दिल्ली से AAP-दा जाने वाली है: शाह
अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए कहा, “केजरीवाल कान खोल कर सुन लो… आपकी झूठ की आयु अब खत्म हो गई है। 8 फरवरी को अब दिल्ली से AAP-दा जाने वाली है। केजरीवाल ने पूर्वांचल और उत्तराखंड वासियों के साथ छल किया है। उन्होंने कहा था कि हम यमुना का पानी शुद्ध कर देंगे, लेकिन आज तक उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने (केजरीवाल) यमुना में डुबकी लगाने की बात कही थी, लेकिन आज तक डुबकी नहीं लगाई। आज तक न छठ पूजा के घाट अच्छे हुए और न ही यमुना का पानी साफ हुआ। केजरीवाल ने दिल्ली को कूड़ेदान बना दिया है, बारिश में दिल्ली गंदे पानी की झील में परिवर्तित हो जाती है। दिल्ली में सीवर के पानी से बीमारियां फैल रही हैं। अब समय आ गया है, दिल्ली को इस AAP-दा से मुक्त करने का। अब समय आ गया है, दिल्ली को शराब माफियाओं से मुक्त करने का, अब समय आ गया है, घोटालेबाजों की दुकानें बंद करने का, अब समय आ गया है, कट्टर बेईमानों को दिल्ली से हटाने का।”
दिल्ली में 3G की सरकार चल रही: शाह
शाह ने जनता से कहा, “मैं आपसे अपील कर रहा हूं कि एक बार पीएम मोदी को मौका दीजिए, पांच साल में दिल्ली को हम दुनिया की सबसे अच्छी राजधानी बनाने का काम करेंगे। ये (केजरीवाल) बस बहाने बना रहे हैं कि हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिला दिया है। केजरीवाल, जहर हरियाणा सरकार ने नहीं मिलाया, आपने प्रदूषण फैलाकर यमुना के पानी को जहरीला बना दिया है।” उन्होंने कहा कि दिल्ली में 3G की सरकार चल रही है। 3G का मतलब है। घोटाले वाली सरकार, घुसपैठियों को पनाह देने वाली सरकार और घपले करने वाली सरकार।
घोटालों के लगाए आरोप
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए आगे कहा कि केजरीवाल ने 10 साल में सिर्फ घपले-घोटाले करने के काम किए हैं। 28,400 करोड़ का जल बोर्ड घोटाला, 5,400 करोड़ का राशन वितरण घोटाला, 4,500 करोड़ का डीटीसी बस खरीद घोटाला, 1,300 करोड़ का क्लासरूम घोटाला, 500 करोड़ का बस पैनिक बटन का घोटाला, 571 करोड़ का सीसीटीवी घोटाला, शराब घोटाला और फर्जी टेस्ट में घोटाला किया। शाह ने कहा कि इनके घोटाले की लिस्ट इतनी लंबी है कि मैं पूरा पढ़ने लगूं तो जल्दी खत्म नहीं होगा।
52 करोड़ का ‘शीशमहल’ बनवाया: शाह
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। ये लोग (विपक्ष) कहते थे जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटी तो, वहां खून की नदियां बह जाएंगी। अरे राहुल बाबा… खून की नदियां तो छोड़ो, आज किसी को कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं है। हमने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे और भव्य राम मंदिर बनाने का काम किया। हम इस देश से नक्सलवाद को मुक्त करने का काम भी करेंगे। उन्होंने कहा, अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान इन्होंने (केजरीवाल) गरज-गरज कर कहा था कि हम राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन इन्होंने पार्टी बनाई। इन्होंने कहा था, शीला दीक्षित को भ्रष्टाचार के लिए जेल में डालेंगे, लेकिन सीटें कम पड़ी तो ये कांग्रेस से समर्थन लेकर मुख्यमंत्री बन गए। इन्होंने कहा कि हम गाड़ी नहीं लेंगे, लेकिन गाड़ी ली, इन्होंने कहा कि सिक्योरिटी नहीं लेंगे, लेकिन सिक्योरिटी ली, इन्होंने कहा कि बंगला नहीं लेंगे, लेकिन इन्होंने अपने लिए 52 करोड़ रुपये का शीश महल बना लिया।
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
4 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
5 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
7 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
8 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
9 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
10 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
10 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
11 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
12 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines