Delhi NCR Earthquake : दिल्ली में आए भूकंप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को आगाह किया है। पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट लिखा और लोगों से अपील की है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी शांत रहें और सावधानी बरतें।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आफ्टर इफेक्ट के लिए सतर्क रहने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा कि अधिकारी इस पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
दिल्ली NCR में सुबह-सुबह करीब 5: 36 बजे भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Centre For Seismology) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई। धौला कुआं में दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास धरती के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र बताया गया।
वहीं दिल्ली पुलिस की तरफ से नागरिकों के लिए आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 जारी किया गया। भूकंप के तेज झटकों के कारण दिल्ली , नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कई ऊंची इमारतों के निवासी अपने घरों से बाहर निकल आए।
यह भी पढ़ें : Earthquake क्यों आता है और क्या है इसके आने की वजह?
कब कब दिल्ली में आए भूकंप?
12 अप्रैल 2020 को 3.5 तीव्रता का भूकंप, 10 मई 2020 को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 3.4 तीव्रता का भूकंप, 29 मई 2020 को रोहतक के पास 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था, ये ऐसे भूकंप थे, जिनके कारण घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। इसके साथ पिछले कुछ सालों में हल्की तीव्रता वाले भूकंप महसूस किए जा चुके हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
9 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
9 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
12 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
13 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
13 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
14 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
16 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
16 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
16 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines