राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मसौदा मतदाता सूची निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित की गई, जिसमें 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 47.7 लाख के नाम काट दिए गए.
सोमवार को प्रकाशित हुई मसौदा (Draft) मतदाता सूची को लेकर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन-जिन मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-छह (Form-6) और ज़रूरी कागज़ात के माध्यम से 30 सितंबर तक अपने दावे दाखिल कर सकते हैं. आखिरी मतदाता सूची चार नवंबर को जारी की जाएगी.
निर्वाचन आयोग के अनुसार दावों और आपत्तियों की जांच की जाएगी और नोटिस तथा निपटारे की प्रक्रिया 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी. मसौदा सूची में तकरीबन 97.5 लाख मतदाता शामिल हैं, जिनके गणना प्रपत्र (Enumeration Form) विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 30 जून से 17 अगस्त तक चले अभियान के दौरान प्राप्त और डिजिटल माध्यम से स्वीकार किए गए थे.
विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान दिल्ली के 1,45,10,299 मतदाताओं में से तकरीबन 67.18 प्रतिशत के फॉर्म डिजिटल माध्यम से भरे गए थे. बाकी जो बचे 47.7 लाख मतदाताओं को स्थानांतरित, मृत्यु, अनुपस्थित, एक बार से जायदा नाम सूची में और अन्य की श्रेणी में शामिल किया गया जिसके तहत उनके नाम मसौदा सूची में शामिल नहीं किए गए हैं.
दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में डिजिटलीकरण का दायरा अलग-अलग रहा. तुगलकाबाद में सबसे कम 52.15 प्रतिशत फॉर्म डिजिटल माध्यम से भरे गए, जबकि रोहिणी में सबसे अधिक 83.43 प्रतिशत भरे गए. इस प्रक्रिया के दौरान घर-घर जाकर मसौदा सूची तैयार की गई. SIR के दौरान जिन मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त नहीं हुए थे, वे दावा और आपत्ति प्रक्रिया के माध्यम से अपना नाम सूची में शामिल कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
1 hr agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
5 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
8 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
9 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
10 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
11 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
11 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines