Delhi-ncr crime: पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में महिला डॉक्टर पर चाकुओं से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने डॉक्टर पर कई वार किए। पुलिस की ओर से मामले में हत्या प्रयास के तहत जांच शुरू की गई है। पुलिस के अनुसार अभी यह बताना मुश्किल है कि हमला किसने किया। महिला डॉक्टर के बयान लिए गए हैं। हमले की वजह सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें-लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने सिख रेस्तरां मालिक की कार पर चलाई गोलियां, बलात्कार की धमकी देकर गए
महिला डॉक्टर टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में क्लीनिक चलाती हैं। ऊपर बनी बिल्डिंग में ही उनका आवास है, जहां फैमिली के साथ रहती हैं। वे हेयर ट्रांसप्लांट का काम करती हैं। वारदात शनिवार शाम साढ़े चार बजे की है। पीड़िता सीढ़ी के पास थी, अचानक एक शख्स आया और चाकुओं से हमला कर दिया। पता नहीं लग सका है कि डॉक्टर ऊपर जा रही थीं या नीचे। महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी यह सब देख फरार हो गया।
हमलावर ने डॉक्टर से की बहस
हमलावर की मंशा क्या थी, पता नहीं लग सका है। पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं। आरोपी ने हमले से पहले डॉक्टर से बहस की थी। जिसको जांच के दायरे में रखा गया है। हो सकता है कि पीड़िता और हमलावर एक-दूसरे को जानते हों। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
वेस्ट डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि महिला डॉक्टर का नाम सांगय भूटिया है, जो टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में हेयर एंड सेंसेज नाम से क्लीनिक चला रही हैं। पुलिस को चाकूबाजी की सूचना मिली थी। ग्राउंड फ्लोर पर डॉक्टर का क्लीनिक है, ऊपर वे फैमिली के साथ रहती हैं। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी को दबोचने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
5 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
15 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
16 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
19 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
21 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
22 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
23 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 day agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines