Delhi BMW Accident: दिल्ली के धौला कुआं बीएमडब्ल्यू से हुए भीषण सड़क हादसा धीरे-धीरे और उलझता जा रहा है. इस दुर्घटना में वित्त मंत्रालय में काम करने वाले अधिकारी नवजोत सिंह की मौत के बाद आरोपी गगनप्रीत को गिरफ्तार किया गया है. उसे 2 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जिसके बाद सोमवार को गगनप्रीत को कड़ी सुरक्षा के बीच तिहाड़ जेल ले जाया गया.
कई धाराओं में दर्ज हुआ केस
दिल्ली के धौला कुआं BMW हादसे में आरोपी गगनप्रीत के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया है। गगनप्रीत मक्कड़, जिसकी उम्र 38 साल बताई जा रही है. उस पर FIR दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत मामला केस फाइल किया गया है. ये धारा सार्वजनिक स्थल पर लापरवाही से वाहन चलाने का है.
125बी, दूसरे के जीवन को खतरे में डालना, 105 हत्या के बराबर न होने वाली गैर इरादतन हत्या और धारा 238 के तहत मामला दर्ज हुआ है. 238 की धारा हाल ही में पुलिस द्वारा लगाई गई थी, जो अपराधी को बचाने के लिए गलत जानकारी देने और सबूतों को गायब करने पर लगाया जाता है.
दूर का अस्पताल क्यों चुना गया?
मृतक नवजोत की पत्नी संदीप कौर की गवाही के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर उन्हें इतनी दूर अस्पताल में क्यों ले जाया गया था. उन्होंने पुलिस को दी गवाही में भी इस बात को उठाया था इसके बाद धौला कुआं पुलिस चौकी के ज्वाइंट सीपी दीपक पुरोहित का कहना है कि आरोपी महिला ने शुरुआती पुछताछ में बताया था कि वे पहले भी कोविड-19 के समय अपने बीमार बेटे का वहां ले गई थी. उसे अस्पताल पर भरोसा था कि वहां पीड़ित का सही इलाज हो सकेगा.
रविवार को हुई थी घटना
यह दुर्घटना रविवार को दोपहर करीब 3 बजे के आस-पास हुई थी. जब नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साथ बंगाल साहेब गुरुद्वारे दर्शन के लिए गए थे. वे मोटरसाइकिल पर गए थे, उस बीच रास्ते में उन्हें धौलाकुआं और दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के बीच एक हाई स्पीड बीएमडब्ल्यू गाड़ी ने टक्कर मार दी थी. हालांकि, इस घटना में कार सवार लोगों को भी चोट लगी थी, मगर नवजोत सिंह को अपनी जान गंवानी पड़ी. बता दें कि नवजोत सिंह वित्त मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे थे.
ये भी पढ़ें-दिल्ली में आज बंद रहेंगी ये 10 सड़कें, 2 घंटे डायवर्ट रहेगा रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
2 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
3 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
4 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
5 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
8 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines