हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Electricity Rate: नए साल से पहले दिल्ली में बिजली सस्ती, जानें कितने कम होंगे बिल?

Delhi Electricity Rate : दिल्ली के लोगों को नए साल पर तोहफा मिलने जा रहा है, अब दिल्लीवासियों के बिजली बिल में कमी आएगी। पढ़ें भाजपा नेता ने क्यों की CBI जांच कराने की बात।

विज्ञापन

Delhi Electricity Rate : नए साल पर दिल्ली सरकार ने लोगों को तोहफा दिया है। अब नए साल के बाद दिल्ली में बिजली बिल में कुछ कमी आएगी। दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि बिजली बिलों पर लगे सरचार्ज को 65 से 40 फीसदी तक कम किया जाएगा। इससे दिल्ली वालों को बिजली की बिल में राहत मिलने वाली है।

दिल्ली में पावर पर्चेज एडजस्टमेंट चार्ज (पीपीएसी) की दरें बीआरपीएल (BRPL) के लिए 35.83 फीसदी, बीवाईपीएल (BYPL) के लिए 38.12 फीसदी और टीपीडीडीएल (TPDDL) के लिए 36.33 फीसदी थीं। उन्हें घटा कर क्रमशः 18.19 फीसदी, 13.63 फीसदी और 20.52 फीसदी कर दिया। इसका फायदा अब दिल्ली वालों को मिलने वाला है।

हालांकि नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) जो लुटियंस दिल्ली और उसके आसपास बिजली की आपूर्ति करता है, उसके द्वारा सरचार्ज को संशोधित करने की याचिका अभी भी आयोग में लंबित है। जानकारों का कहना है कि बिजली खरीद समायोजन लागत (पीपीएसी) में संशोधन से अगले बिलिंग चक्र से सभी उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल कम हो जाएगा।

विज्ञापन

क्यों अधिक था सरचार्ज?

दिल्ली सरकार का कहना है कि इस साल भीषण गर्मी पड़ी, इसके कारण दिल्ली में बिजली की मांग काफी अधिक थी। 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डिस्कॉम ने बाजार दरों पर बिजली खरीदी, जिससे पीपीएसी (सरचार्ज) में वृद्धि हुई थी।

अब इस मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। एक तरफ जहां भाजपा ने क्रेडिट लेने की कोशिश की तो मुख्यमंत्री ने इस पर पलटवार कर दिया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा के दबाव के कारण डीईआरसी को विश्लेषण करना पड़ा, जिसके कारण कटौती लागू करनी पड़ी। भाजपा ने आप सरकार और निजी बिजली कंपनियों के बीच सांठगांठ को उजागर किया है। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर केजरीवाल सरकार और निजी कंपनियों द्वारा 10 साल से चली इस लूट की जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : दिल्ली में 1 करोड़ की नशीली दवाएं और 6 लाख की प्रतिबंधित सिगरेट बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

वहीं सीएम आतिशी ने कहा कि इस कटौती से दिल्ली भर के सभी उपभोक्ताओं के बिजली बिल कम होंगे। यह AAP के ईमानदार, जन-केंद्रित शासन के कारण संभव हुआ है। अगर भाजपा श्रेय लेने के लिए इतनी ही उत्सुक है, तो उसे अपने द्वारा शासित 22 राज्यों में बिजली की कीमतें कम करनी चाहिए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola